फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination Speed up in Delhi from Monday

दिल्ली: टीकाकरण में सोमवार से आएगी तेजी, 'अगर ऑक्सीजन मिले तो 24 घंटे में नौ हजार बेड होंगे तैयार'

Sun, 02 May 2021 12:13 AM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 May 2021 12:13 AM IST
सार

  • एक मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन की सांकेतिक शुरुआत हुई, वैक्सीन की डोज मिलते ही पूरी ताकत के साथ शुरू होगा वैक्सीन अभियान        

विज्ञापन
Corona Vaccination Speed up in Delhi from Monday
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली में एक मई से वैक्सीन अभियान की शुरुआत हो गई। लेकिन यह प्रतिकात्मक मात्र था। सोमवार से इसे पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तब तक सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खेप पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि इस दौरान सभी लोग धैर्य के साथ कोरोना नियमों का पालन करें जिससे कोरोना का संकट और अधिक गंभीर रूप न धारण करे।  

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को बताया कि दिल्ली को 4.5 लाख वैक्सीन मिल गई है। और जैसे-जैसे दिल्ली को वैक्सीन की खेप मिलेगी, दिल्ली में टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपना रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन के लिए अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करें।

विज्ञापन

 

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर गंभीर चिंता जताते हुए सीएम ने कहा कि राजधानी में ऑक्सीजन का गंभीर संकट है। कई प्रयास के बाद भी अभी तक राजधानी को पूरी मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। सीएम ने कहा कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन 490 मिट्रिक टन का आवंटन हुआ है और शुक्रवार को  केवल 312 मिट्रिक टन ऑक्सीजन ही दिल्ली को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 24 घंटे में राजधानी में 9 हजार ऑक्सीजन बेड्स बढ़ा दिए जाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जिससे लोगों को उचित इलाज मिल सके।


 

मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने कहा कि हमने राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 5 हजार बेड की तैयारी की हुई है। लेकिन वहां पर केवल 150 बेड ही चालू है, क्योंकि ऑक्सीजन ही नहीं है।  कामनवेल्थ गेम्स विलेज और यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मिलाकर 1300 बेड की तैयारी की हुई है। हमने बुराड़ी अस्पताल के अंदर 2500 बेड की तैयारी की हुई है। अगर आज हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाए, तो 9 हजार ऑक्सीजन बेड दिल्ली में 24 घंटे के अंदर तैयार हो जाएंगे, लेकिन हमारे पास ऑक्सीजन ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed