{"_id":"60551d078ebc3e592368f9f7","slug":"corona-vaccination-more-than-40-million-people-felt-corona-vaccine-in-63-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccination: 63 दिन में चार करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccination: 63 दिन में चार करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका
Sat, 20 Mar 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए 63वें दिन टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ पार हुआ। पिछले एक दिन में 22 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया। वहीं शुक्रवार दोपहर तक देश में 4.05 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुका है। इनमें एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दो-दो डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन
पिछले एक दिन में 22 लाख लोगों ने लिया वैक्सीन, सबसे ज्यादा बुजुर्ग आए आगे
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से देश में कोरोना का वैक्सीन दिया जा रहा है। 19 मार्च को 63वें दिन टीकाकरण का कुल आंकड़ा चार करोड़ से अधिक हुआ है। इनमें से एक करोड़ लोगों को पिछले पांच दिन में वैक्सीन दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को देश में 32128 जगहों पर 22,02,861 लोगों को वैक्सीन लगा है। इनमें 18.32 लाख बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं 65 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली और 81 हजार ने दूसरी डोज ली। ठीक इसी तरह 1.16 लाख फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने पहली और 2.88 लाख ने दूसरी डोज ली। देश में अब तक 1.41 करोड़ से भी ज्यादा बुजुर्ग कोरोना वायरस की वैक्सीन ले चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं 27.79 लाख 45 से 59 वर्ष के लोग भी वैक्सीन ले चुके हैं। इसी माह एक मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत इन्हें वैक्सीन दिया जा रहा है। होली के बाद 30 मार्च से देश में बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्तियों को दूसरी डोज देना भी शुरू हो जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं वहां अपॉइनमेंट की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। तय आयुवर्ग में से अगर कोई व्यक्ति सीधे केंद्र तक पहुंचते हैं तो भी उन्हें वैक्सीन दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान प्रतिकूल घटनाओं को लेकर भी खास सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।