फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, health ministry pc, 5290474 beneficiaries have been vaccinated

कोरोना टीकाकरण के मामले में भारत विश्व में नंबर वन, अमेरिका को छोड़ा पीछे

Fri, 05 Feb 2021 07:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 05 Feb 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in india, health ministry pc, 5290474 beneficiaries have been vaccinated
स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी - फोटो : ANI

देश में कोरोना टीकाकरण का आज 21 वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 52,90,474 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। वहीं शुकवार को पूरे देश में 3,31,029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में पूरे विश्व में नंबर वन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि अमेरिका को 50 लाख लोगों को टीका लगाने में कुल 24 दिन लगे जबकि भारत ने इसे 21 दिन में ही पूरा कर लिया। वहीं ब्रिटेन की बात करें तो कुल 43 दिन लगे जबकि इस्राइल को 45 दिन लगे।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में कोरोना वैक्सीन को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते से टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आम बजट में टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो इसके लिए और रकम आवंटित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अब तक 22 देशों ने भारत से कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की गुजारिश की है। इनमें से 15 मुल्कों को वैक्सीन की खेप भेज भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed