फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, covishield vaccine gap between two doses increased by central government

कोरोना टीकाकरण : अब 28 नहीं, 56 दिन बाद दी जाएगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक

Mon, 22 Mar 2021 03:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Mar 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in india, covishield vaccine gap between two doses increased by central government
कोरोना टीकाकरण - फोटो : ANI

खतरनाक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश में टीकाकरण का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भारत सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब दूसरी खुराक 28 दिन की जगह 56 दिन के बाद दी जाएगी।

विज्ञापन


विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया फैसला
केंद्र  ने यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और विशेषज्ञों की ताजा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि दोनों खुराक के बीच समय अंतराल 4-6 सप्ताह की जगह 4-8 सप्ताह तक की होनी चाहिए।  
विज्ञापन


कोवाक्सिन पर यह नियम नहीं होगा लागू
बता दें कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने कहा है कि यह नियम कोवाक्सिन टीकाकरण के लिए नहीं है। कोवाक्सिन की दोनों खुराक के बीच फिलहाल 4-6 सप्ताह का ही अंतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीरम इंस्टीट्यूट में हो रहा है कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण 
आपको बता दें कि कोविशील्ड टीका को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जा रहा है। फिलहाल भारत में अभी सबसे अधिक उपयोग इसी वैक्सीन का हो रहा है।  

देश में चार करोड़ से अधिक खुराक दी गई है
आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 3.55 करोड़ पहली डोज़ दी गई हैं जबकि करीब 75 लाख दूसरी डोज़ दी जा चुकी हैं। 
 

कोविड-19: पांच राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक संख्या है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में 30,535 नए मामले सामने आए जो एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही पंजाब में 2,644 और केरल में 1,875 नए मामले सामने आए। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

भारत में अभी कोविड-19 के 3,34,646 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.87 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 25,559 की बढ़ोतरी हुई है और इस समय प्रतिदिन संक्रमण की दर 3.70 है। मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पंजाब, पुडुचेरी, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में साप्ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत 3.7 से अधिक है।

साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक

भारत में अब तक साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 7,33,597 सत्रों में टीके की 4,50,65,998 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 77,86,205 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक और 48,81,954 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 80,95,711 कर्मियों को पहली और 26,09,742 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,79,70,931 लोगों और पहले से किसी रोग से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 37,21,455 लाभार्थियों को पहली खुराक दी जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के 65वें दिन 21 मार्च को कुल 4,62,157 लोगों को टीका दिया गया।

रविवार होने के कारण इस दिन कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया गया। भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 212 मरीजों की मौत हो गई और अब तक 1,11,51,468 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मरने वाले मरीजों की संख्या में से 85.85 प्रतिशत मरीज देश के छह राज्यों के थे। मंत्रालय ने कहा कि महामारी से होने वाली मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है और यह लगातार घट रही है। कुल चौदह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed