फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination: Corona vaccine most likely in eight states of India

Corona vaccination: आठ राज्यों में सबसे ज्यादा लग रहा कोरोना टीका

Mon, 05 Apr 2021 07:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 07:01 AM IST
सार

  • केरल, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है

विज्ञापन
Corona vaccination: Corona vaccine most likely in eight states of India
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते दायरे को टीकाकरण का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। आठ राज्यों में कोरोना का टीकाकरण तेज है। 60 फीसदी से ज्यादा टीकाकरण इन्हीं राज्यों में हुआ है। जबकि अन्य रफ्तार धीमी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 9.68 फीसदी टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन


केरल, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। इस मामले में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर सबसे पीछे हैं। मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण के तीसरे चरण में पिछले एक दिन में 27.38 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है।
विज्ञापन


कुल संख्या 7.59 करोड़ से अधिक हो चुकी है। करीब 1 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने दो डोज लेकर कोर्स पूरा कर लिया है। मंत्रालय ने बताया है कि महाराष्ट्र एक मात्र ऐसा राज्य है जहां अब तक 65.59 लाख लोगों को पहला और 7.95 लाख से भी अधिक को दूसरा डोज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम आयु के लोगों ने फर्जी दस्तावजों से लगवाया टीका
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के साथ ही लोगों में वैक्सीन लगवाने की होड़ लग गई है। तीसरे चरण में 45 या उससे ज्यादा के लोगों को टीका लगाया जा रहा है लेकिन कई राज्यों में फर्जी स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर बनकर कम आयु वर्ग के लोग भी वैक्सीन लगवा रहे हैं।


यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों से इन्ही शिकायतों के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के नए पंजीयन पर रोक लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में पिछले कुछ दिन में ही स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर के पंजीयन में 24 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। कुछ शंकाओं के कारण 16 जनवरी से इस वर्ग का टीकाकरण शुरू होने के 78 दिन बाद भी अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर टीका नहीं ले पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed