कोरोना अपडेट्स: पूनावाला बोले- वैक्सीन लगवाने में लोगों की झिझक सबसे बड़ा खतरा, कोरोना से लड़ाई के लिए वैक्सीनेशन जरूरी
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन जगत ने राष्ट्र के लिए पर्याप्त वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए भारी प्रयास किया है। आज राज्यों के पास 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं। मैं सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह करता हूं।
विस्तार
कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने टीकाकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस महामारी पर काबू पाने के मामले में वैक्सीन को लेकर लोगों में जारी झिझक अब भी सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन जगत ने राष्ट्र के लिए पर्याप्त वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए भारी प्रयास किया है। आज राज्यों के पास 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं। मैं सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह करता हूं।
The vaccine industry has worked tirelessly to provide enough stocks for the nation. Today there are over 200 million doses available with states. I urge all adults to get vaccinated as soon as possible. Vaccine hesitancy is now the greatest threat in overcoming this pandemic.
— Adar Poonawalla (@adarpoonawalla) November 17, 2021विज्ञापन
इस बीच खबर आई है कि देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या सिंगल डोज लगवा चुके लोगों के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75.54 करोड़ लोग कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं। इसमें 38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं तेा 37.47 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक ही खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक 40.3 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जबकि, 40.2 प्रतिशत लोगों को एक ही खुराक दी गई है।