फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Update Health Ministry Press Conference Covid19 Cases Death Active Case Latest News

कोरोना अपडेट: कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 97 फीसदी वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज भी लगाई गई

Thu, 03 Mar 2022 04:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 04:57 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश शत-प्रतिशत पहली डोज के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है। अब तक 97 फीसदी से अधिक वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

विज्ञापन
Corona Update Health Ministry Press Conference Covid19 Cases Death Active Case Latest News
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत में जनवरी महीने में रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। अब वहीं मामले औसतन 96.4 फीसदी के हिसाब से घटकर हफ्ते में 11,000 मामले तक पहुंच गए हैं। दुनिया से तुलना करें तो रोजना मामलों के सिर्फ 0.7 फीसदी मामले ही भारत में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व में मृत्यु की दर 7,787 रोजाना हुई जबकि भारत में 2-8 फरवरी में 615 मृत्यु दर्ज की गई थी। वहीं पिछले हफ्ते में 144 मृत्यु दर्ज की गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या दो है और बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं, जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि मृत्यु दर की रोकथाम में वैक्सीनेशन की प्रभावशीलता को मापा गया है। वैक्सीन की पहली डोज 98.9 फीसदी प्रभावशीलता के लिए जिम्मेदार है और यदि दोनों डोज दी जाती है तो यह 99.3 फीसदी प्रभावी होता है। 

नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि यह स्पष्ट है कि टीकों और व्यापक वैक्सीनेशन ने सैकड़ों लोगों की रक्षा करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वैक्सीन ने देश को कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि से बचाया है।


97 फीसदी से अधिक वयस्क जनसंख्या को पहली डोज लगी
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर साझा की। उन्होंने बताया कि देश शत-प्रतिशत पहली डोज के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा है। अब तक 97 फीसदी से अधिक वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। हम जल्द ही 100 फीसदी पात्र आबादी को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed