{"_id":"5ede898f8ebc3e908c6425cd","slug":"corona-threat-spread-in-law-ministry-three-more-infected-so-far-five-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून मंत्रालय में तीन और संक्रमित, अब तक पांच कर्मचारी हुए शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कानून मंत्रालय में तीन और संक्रमित, अब तक पांच कर्मचारी हुए शिकार
Tue, 09 Jun 2020 12:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
कानून मंत्रालय में कोरोना का खतरा बढ़ता चला जा रहा है। यहां तीन कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंत्रालय में काम करने वाले एक उपसचिव और एमटीएस के एक कर्मी समेत तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तक मंत्रालय में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पांच जून को उप सचिव और एमटीएस सदस्य संक्रमित हुए थे। जबकि, एक सहायक (कानून) में तीन जून को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बता दें कि एमटीएस सदस्य और उपसचिव आखिरी बार तीन जून को मंत्रालय आए थे। जबकि, सहायक (कानून) आखिरी बार 29 मई को आए थे।
विज्ञापन
इससे पहले एक संयुक्त सचिव भी पिछले दिनों कोरोनो से संक्रमित पाए गए थे। जबकि, मंत्रालय के एक और कर्मचारी पिछले महीने संक्रमित पाए गए थे।