फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: The government objected to the new variant being called Indian, the World Health Organization also did not give this name

कोरोना: नए वेरिएंट को 'भारतीय' कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम

Wed, 12 May 2021 03:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 12 May 2021 03:40 PM IST
सार

कोरोना के नए वेरिएंट को भारतीय कहने वाली मीडिया रिपोर्टों पर केंद्र सरकार ने सख्त एतराज जताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी यह नाम नहीं दिया है। 
 

विज्ञापन
Corona: The government objected to the new variant being called Indian, the World Health Organization also did not give this name
new Corona strain - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के नए वेरिएंट को भारतीय कहने वाली मीडिया रिपोर्टों पर केंद्र सरकार ने सख्त एतराज जताया है। सरकार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी यह नाम नहीं दिया है। 

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि डब्लूएचओ ने कहा है कि दुनिया के 44 देशों में कोरोना का भारतीय वेरिएंट मिला है। भारतीय स्वरूप नाम दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए सरकार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट का 'भारतीय वेरिएंट' के रूप में जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


डब्ल्यूएचओ ने नए रूप B.1.617 को सिर्फ वर्गीकृत किया 
सरकार ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भारत में मिले कोरोना के नए रूप B.1.617 को वैश्विक चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्टों में इसे 'भारतीय वेरिएंट' कहा जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है और बिना किसी आधार के है। 



गौरतलब है कि देश में अभी कोरोना वायरस के जिस रूप का कहर नजर आ रहा है वह कोरोना का चौथा प्रकार माना जाता है। इससे पहले ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के अलग-अलग वेरिएंट मिले हैं।

बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने दस्तावेज में  डबल म्यूटेंट स्ट्रेन यानी कोरोना वायरस के B.1.617 रूप को ‘भारतीय वेरिएंट’के रूप में चिन्हित नहीं किया है। डबल म्यूटेंट वायरस का पता पहली बार पांच अक्टूबर, 2020 को चला था। हालांकि, उस वक्त भारत में इसका इतना व्यापक असर नहीं था, जो अभी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed