फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona's most effective drug Remdesivir prepared in India, ten thousand medicines sent in five states

कोरोना की सबसे कारगर दवा रेमडेसिवीर भारत में बनकर तैयार, इन पांच राज्यों में भेजी गई

Thu, 25 Jun 2020 07:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Corona's most effective drug Remdesivir prepared in India, ten thousand medicines sent in five states
रेमडेसिवीर - फोटो : Hetero website

देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोजाना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, साथ ही मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में एक राहत भरी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोरोना के इलाज में सबसे कारगर दवा मानी जा रही रेमडेसिवीर की 20 हजार वियाल तैयार गई है। 

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी गिलीड साइंसेस द्वारा निर्मित इस दवा को भारत में बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी हेटेरो लैब्स को लाइसेंस दिया गया है। 

कंपनी ने देश में कोविफोर नाम से पहला जेनेरिक संस्करण तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक इस दवा का इस्तेमाल बालिगों, बच्चों और अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है। यह दवा इंजेक्शन लगाने के लिए 100 एमजी की शीशी में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 5400 रुपये प्रति शीशी होगी।
विज्ञापन


हेटेरो हेल्थकेयर द्वारा बुधवार को दिए गए बयान में कहा गया कि कंपनी 20,000 दवाओं को 10000-10000 के दो सेट में बांटेगी। पहले खेप में शीशियों की आपूर्ति हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में होगी। इसके बाद दूसरे खेप में शेष 10000 शीशियों की आपूर्ति कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचिन, त्रिवेंद्रम और गोवा में एक सप्ताह में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने यह भी कहा कि वो सरकार के साथ मिलकर दवाओं की मात्रा बढ़ाने के प्रयास में लगी हुई है और कोशिश कर रही है कि ये सभी जरूरतमंदों को आसानी से मिल सके। साथ ही कंपनी ने दवा के इस्तेमाल के लिए कई दिशानिर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed