फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona's havoc doubled in four days in northeast states, number of patients increased from 100 to over 200

उत्तर-पूर्व भारत में चार दिनों में दोगुना हुआ कोरोना का कहर, 100 से बढ़कर कर 200 के पार पहुंची रोगियों की संख्या

Sun, 10 May 2020 05:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 10 May 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Corona's havoc doubled in four days in northeast states, number of patients increased from 100 to over 200
coronavirus (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर-पूर्व भारत में शनिवार को कोरोना वायरस की कुल संख्या 200 के पार चली गई। त्रिपुरा में कोविड-19 रोगियों की संख्या में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, असम में कोरोना वायरस संक्रमितों के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सिर्फ चार दिनों में यहां कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। चार दिनों में कोविड-19 के रोगियों की संख्या 100 से बढ़कर 200 के पार हो गई है।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कोरोना वायरस का पहला मामला 24 मार्च को मणिपुर में पाया गया था। इसके बाद इस आंकड़े को 50 तक पहुंचने में 24 दिन लगे थे। वहीं, दूसरे 18 दिनों में यह 4 मई को 100 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह तक, क्षेत्र के सात राज्यों में 212 मामले थे। त्रिपुरा 132 मामलों के साथ सबसे ऊपर है। वहीं, असम दूसरे स्थान पर है। यहां कोविड-19 के 63 मामले हैं, जिसमें नागालैंड के एक मरीज को शामिल किया गया है जिसका इलाज गुवाहाटी में हो रहा है। वहीं, मेघालय में कोविड-19 के 13 मामले हैं।

रविवार सुबह तक मणिपुर में दो मामले थे। वहीं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले। हालांकि, इन तीन राज्यों में सभी रोगी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। एक महीने में यहां कोई भी ताजा मामले सामने नहीं आए हैं। वहीं, नागालैंड में आज तक कोई भी कोरोना वायरस का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

त्रिपुरा में कोविड-19 मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि त्रिपुरा ने पहले दो लोगों के टेस्ट किए थे, जिनमें कोरोना वायरस नेगेटिव पाया गया था। इसके बाद राज्य ने 24 अप्रैल को कोविद-19 मुक्त स्थिति का दावा किया था।


लेकिन 2 मई को, अंबासा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 138वीं बटालियन के दो कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एक दिन बाद, एक ही बटालियन के 12 और लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed