फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona patients lungs successfully transplant with the help of alive doner for first time

कीर्तिमान: पहली बार जीवित डोनर की मदद से कोरोना मरीज के फेफड़े का सफल प्रत्यारोपण

Sat, 10 Apr 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 03:23 AM IST
सार

  • महिला के पति और बेटे के फेफड़े का कुछ हिस्सा किया गया प्रत्यारोपित

विज्ञापन
corona patients lungs successfully transplant with the help of alive doner for first time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

जापानी चिकित्सकों को कोरोना से पीड़ित एक महिला के बुरी तरह खराब हो चुके फेफड़े के प्रत्यारोपण में बड़ी कामयाबी मिली है। मृतक डोनर के फेफड़े को प्रत्यारोपित करने के कई सफल ऑपरेशन विश्व भर में हो चुके हैं मगर यह पहली बार है जब किसी जीवित डोनर ने अपने फेफड़े का कुछ हिस्सा दान किया है।

विज्ञापन


क्योटो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने कहा, 30 डॉक्टरों की टीम ने 11 घंटे की कोशिश के बाद इसमें कामयाबी पाई। महिला के फेफेड़े में उसके पति और बच्चे के फेफड़े का कुछ हिस्सा ट्रांसप्लांट किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है, कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़े के खराब होने के कई मामले अमेरिका में भी सामने आ चुके हैं। लेकिन इनमें मरीजों को बचाने के लिए डॉक्टरों ने मृत डोनर के अंगों का इस्तेमाल किया था।  हॉस्पिटल के अनुसार यह पहली बार है जब एक जीवित डोनर के फेफड़े का कुछ हिस्सा कोरोना मरीज को ठीक करने में उपयोग हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मरीजों के लिए उम्मीद की किरण
डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. हिरोशी के अनुसार कोरोना से पीड़ित मरीज, जिनके फेफड़े खराब हो चुके हैं, उनके लिए यह आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि हमने यह दिखा दिया कि जीवित डोनर से अंग का कुछ हिस्सा दान लेकर भी फेफड़ों को दुरुस्त किया जा सकता है।

कई महीन से जीवन रक्षक प्रणाली पर थी
क्योटो हॉस्पिटल के मुताबिक महिला मरीज जापान के कंसाई की रहने वाली है और उसे पिछले साल कोरोना संक्रमण हुआ था। वह कई महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थी। महिला के पति और बेटे की हालत स्थिर बताई गई है।


डॉक्टर के अनुसार अगले दो महीने में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बता दें, पिछले साल जून में अमेरिकी सर्जन की टीम ने एक कोरोना मरीज के फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed