{"_id":"60aeb2808ebc3e2f222d2848","slug":"corona-jp-nadda-said-bjp-and-central-government-will-help-by-reaching-one-lakh-villages-on-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 30 मई को एक लाख गांवों में पहुंचकर मदद करेगी भाजपा और केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : 30 मई को एक लाख गांवों में पहुंचकर मदद करेगी भाजपा और केंद्र सरकार
Thu, 27 May 2021 02:11 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 27 May 2021 02:11 AM IST
सार
- भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के जरिये देश के एक लाख गांव को राशन और कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुओं को बांटने के साथ-साथ 50 हजार रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश जारी किया है
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर से उपजी नाराजगी के बाद भाजपा देशभर में नुकसान की भरपाई में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य इकाइयों को 30 मई को देश के एक लाख गांवों तक हर हाल में पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नड्डा ने 50 हजार रक्तदान शिविर लगाने का भी दिया निर्देश
कार्यकर्ताओं के जरिये राशन और कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुओं को बांटने और 50 हजार रक्तदान शिविर लगाने का भी निर्देश दिया है। पार्टी शासित राज्यों को इस महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए अनिवार्य रूप से एक-एक योजना की घोषणा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना से बेहाल गांवों, परिवारों की सूची बनाने की है योजना
राज्य इकाइयों से कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों, परिवारों की सूची बनाने और ऐसे गांवों और परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। खासतौर पर राज्यों को उन अनाथ बच्चों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है जिनके माता और पिता की इस आपदा में मृत्यु हुई है। ऐसे बच्चों के लिए केंद्र के स्तर पर जल्द ही बड़ी घोषणा करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का निर्देश
सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में किसी तरह का आयोजन न करने का पहले ही निर्देश दे चुके नड्डा ने गांव-गांव पहुंचने के अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने को भी कहा है। राज्य इकाइयों से कहा गया है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि इस अभियान के दौरान कहीं कोई भीड़ न दिखे।
सबको बांटी जिम्मेदारी
एक लाख गांव तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से ले कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। केंद्र और राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को अनिवार्य रूप से गांव का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और केंद्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हर हाल में 30 मई को दो गांवों का दौरा करेंगे।
अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित करेंगे। पार्टी शासित राज्य कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग विशेष योजना की घोषणा करेंगे। इसके अलावा कोरोना प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अलग से एक-एक घोषणा करनी होगी।
मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
पार्टी सूत्रों ने कहा, दो साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई विकल्पों पर विचार हो रहा है। गौरतलब है कि बीते साल भी एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।