फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infected woman misdeed in quarantine center in maharashtra

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमित महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म

Sun, 19 Jul 2020 12:59 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, रायगढ़ 
अमर उजाला, नेटवर्क, रायगढ़  Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Corona infected woman misdeed in quarantine center in maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला से क्वारंटीन सेंटर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्वारंटीन सेंटर में 40 साल की महिला से दुष्कर्म की यह घटना पनवेल की है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पनवेल जोन-2 के एसीपी रवींद्र गीते ने बताया कि करीब 400 संदिग्ध मरीजों समेत कुछ कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को पनवेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसमें यह महिला भी थी, जिसके साथ दुष्कर्म की यह वारदात हुई है। घटना की सूचना पर हमारी टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने इस घटना की निंदा करते हुए पूछा कि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार क्या कर रही है? राज्य सरकार की लापरवाही और कुप्रबंधन के चलते ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ क्वारंटीन सेंटरों में एक समय का ही भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed