{"_id":"5f42ed398ebc3eabed24c64e","slug":"corona-infected-patients-in-maharashtra-crossed-1-75-lakh-number-of-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पौने सात लाख के पार, एक दिन में 10,441 नए संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित पौने सात लाख के पार, एक दिन में 10,441 नए संक्रमित
Mon, 24 Aug 2020 03:57 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
कोरोना के कहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या पौने सात लाख के पार पहुंच गई है। रविवार को एक दिन में 10,441 नए संक्रमित सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 258 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार तक महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,82,,383 हो गई। जिसमें से 4,88,271 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को एक दिन में 8,157 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। फिलहाल, राज्य में रिकवरी दर 71.55 फीसदी हो गई है। सूबे में मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मरीजों की मौत का आंकड़ा भी देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
अब तक 22,253 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। इससे राज्य में मृत्युदर 3.26 फीसदी है। प्रदेश में कुल 12,30,982 लोग होम क्वारंटीन और 34,820 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,542 है।
विज्ञापन
मुंबई में 991 नए केस, 34 की मौत
मुंबई में रविवार को 991 नए कोरोना संक्रमित मिले जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कुल 1,36,353 कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें 7,422 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,10,059 स्वस्थ हुए हैं। महानगर में 18,567 सक्रिय मरीज हैं। मुंबई में 7,04,314 लोगों की कोरोना जांच हुई है और दोगुना होने की दर यानी डबलिंग रेट 86 दिन है।