{"_id":"64303bcdac5873cc1c0cec63","slug":"corona-increased-concern-in-maharashtra-926-cases-in-24-hours-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में आए 926 केस, 3 मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में आए 926 केस, 3 मौत
Fri, 07 Apr 2023 09:20 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:20 PM IST
सार
शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना के कारण महाराष्ट्र में 3 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को एक दिन पहले के 803 मामलों आए थे।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने शुरू कर चुका है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 926 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों के मामले में भी वृद्धि हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कोरोना के कारण 3 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को एक दिन पहले के 803 मामलों आए थे।
विज्ञापन
अधिकारी का कहना है कि मुंबई में 276 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार के मुकाबले यह 27 प्रतिशत अधिक है। गोंदिया, कोल्हापुर और रायगढ़ में तीन मौतें हुईं। पिछले 24 घंटों में 423 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,487 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों के ठीक होने की दर 98.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटों में 11,881 कोविड टेस्ट किए गए हैं। राज्य में अब तक 8,66,87,653 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन