फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in Maharashtra: total number of positive cases in the state rises to 2,67,665 including 1,07,665 active cases

महाराष्ट्र में कोरोनाः एक लाख के पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 14 Jul 2020 09:17 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 14 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Corona in Maharashtra: total number of positive cases in the state rises to 2,67,665 including 1,07,665 active cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मंगलवार को राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजो की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई। वहीं, एक दिन में 6741 नए मरीज मिले जबकि 24 घंटे में 213 संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को मुताबिक मंगलवार तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 67 हजार 665 हो गई जिसमें से 1,07,665 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार 695 हो गई।
विज्ञापन


राज्य में नए संक्रमित सामने आऩे के साथ ही बीते 24 घटे में 4500 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज दिया गया। अब तक राज्य में एक लाख 49 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वर्तमान में सूबे में 6 लाख 98 हजार 845 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 42 हजार 350 लोग संस्थागत क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 70 की मौत
मुंबई में कोरोना के 969 नए मामले सामने सामने आए। इसके साथ ही शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 22,828 हो गई है। पिछले 48 घंटे में 70 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद शहर में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5402 हो गई है। यहां रिकवरी रेट 70 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed