फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India Spike of 29429 COVID19 cases and 582 deaths reported Total positive cases stand at 936181

Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 29429 नए मामले सामने आए, 582 लोगों की मौत

Wed, 15 Jul 2020 03:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Jul 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Corona in India Spike of 29429 COVID19 cases and 582 deaths reported Total positive cases stand at 936181
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में कोरोना वायरस के 29,429 नए मामले सामने आए। देश में लगातार छठे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 582 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,309 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,36,181 हो गए जिनमें से 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,92,032 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमित हुए लोगों में विदेशी भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.24 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


Coronavirus Updates : देशभर में संक्रमितों की संख्या नौ लाख 36 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक जिन 582 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्र प्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं।

पंजाब में बुधवार को संक्रमण से नौ लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में आठ, असम, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, झारखंड में तीन, चंडीगढ़ में दो और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

24 घंटे में तीन लाख 20 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 14 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,24,12,664 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 3,20,161 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।


अब तक, देश में संक्रमण के कारण कुल 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 10,695, दिल्ली में 3,446, गुजरात में 2,069, तमिलनाडु में 2,099, उत्तर प्रदेश में 983, पश्चिम बंगाल में 980, कर्नाटक में 842, मध्यप्रदेश में 673 और राजस्थान में 525 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कारण 408, तेलंगाना में 375, हरियाणा में 312, पंजाब में 213, जम्मू-कश्मीर में 195, बिहार में 174, ओडिशा में 74, उत्तराखंड में 50, असम में 40, झारखंड में 36 और केरल में 34 लोगों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 20, पुदुचेरी और गोवा में 18-18, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में 10, अरुणाचल प्रदेश में तीन, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो और लद्दाख एवं दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,67,665 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 1,47,324, दिल्ली में 1,15,346, कर्नाटक में 44,077, गुजरात में 43,637, उत्तर प्रदेश में 39,724 और तेलंगाना में 37,745 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 33,019, पश्चिम बंगाल में 32,838, राजस्थान में 25,571, हरियाणा में 22,628, बिहार में 19,284 और मध्य प्रदेश में 19,005 मामले सामने आए हैं।



असम में संक्रमण के 17,807, ओडिशा में 14,280, जम्मू-कश्मीर में 11,173, पंजाब में 8,511, केरल में 8,930, छत्तीसगढ़ में 4,379, झारखंड में 4,091, उत्तराखंड में 3,686, गोवा में 2,753, त्रिपुरा में 2,170, मणिपुर में 1,672, पुडुचेरी में 1,531, हिमाचल प्रदेश में 1,309 और लद्दाख में 1,093 मामले सामने आए हैं।

नगालैंड में 896, चंडीगढ़ में 600, दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में 520, अरुणाचल प्रदेश में 462, मेघालय में 318, मिजोरम में 238, सिक्किम में 209 और अंडमान-निकोबार द्वीप में 166 मामले सामने आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed