फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona epidemic: second wave became even more acute for women, increased infection rate

कोरोना महामारी: महिलाओं के लिए भी ज्यादा तीव्र बनी दूसरी लहर, बढ़ी संक्रमण की दर

Mon, 10 May 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 May 2021 08:12 PM IST
सार

आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि दूसरी लहर में महिलाएं अधिक संक्रमित हो रही हैं। ये अपने आप में चिंता का विषय है।
 

विज्ञापन
Corona epidemic: second wave became even more acute for women, increased infection rate
corona update himachal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। पिछले साल आई पहली लहर में बुजुर्ग सबसे ज्यादा शिकार हुए थे। इस साल दूसरी लहर में महिलाएं व युवा भी ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। 

विज्ञापन


हैदराबाद के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरी लहर में कुल संक्रमित मरीजों में महिलाओं का प्रतिशत, 38.5 प्रतिशत है, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 34 प्रतिशत था। पूरे देश के आंकड़ों की बात करें तो महिलाएं 35.4 फीसदी संक्रमित हुई हैं। कुल संक्रमितों में 64.6 फीसदी पुरुष हैं। 
विज्ञापन


इस बार महिलाएं अधिक संक्रमित क्यों हो रही हैं, इस सवाल के जवाब में महामारी विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं में संक्रमण बढ़ने का कारण वायरस का म्यूटेट होना है। वायरस के स्वभाव में लगातार बदलाव आ रहा है। महिलाओं के अलावा युवा भी ज्यादा संख्या में वायरस की चपेट में आ रहे हैं।  वहीं तीसरी कोरोना लहर में भी बच्चों और महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरी लहर आएगी जरूर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में सबसे ज्यादा महिलाएं संक्रमित हुईं
पिछले साल सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत महिलाएं बिहार में संक्रमित हुई थीं। महाराष्ट्र में 38 तो कर्नाटक में 36 और तमिलनाडु में 32 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित हुईं। 


ऑक्सीजन की कमी है वजह
ब्राजील में हुए एक शोध में सामने आया है कि वहां महिलाओं में ऑक्सीजन की कमी अधिक हो रही है। गर्भवती महिलाओं के केस में यह ज्यादा हो रहा है। डिलीवरी से पहले या बाद में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। वहां गर्भवती महिलाओं की मौत ज्यादा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed