फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona double attack, two sub variants spreading simultaneously in India

चिंताजनक: कोरोना का दोहरा हमला, देश में एक साथ फैल रहे दो उप स्वरूप, ओमिक्रॉन नहीं, एक्सबीबी सब वेरिएंट चुनौती

Mon, 10 Apr 2023 05:06 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Apr 2023 05:06 AM IST
सार

वायरस की निगरानी कर रहे इन्साकॉग के मुताबिक, इस बार कोरोना का डेल्टा या फिर ओमिक्रॉन नहीं, बल्कि एक्सबीबी स्वरूप सबसे ज्यादा फैल रहे हैं। बीते छह सप्ताह के दौरान 71 फीसदी मरीजों में एक्सबीबी के ही दो अलग-अलग उप स्वरूप पाए गए हैं।

विज्ञापन
Corona double attack, two sub variants spreading simultaneously in India
देश में कोरोना कर रहा दोहरा हमला (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना दोहरा हमला कर रहा है। वायरस के दो अलग-अलग उप स्वरूप एक्सबीबी.1.16 और एक्सबीबी.1.16.1 एक साथ प्रसारित हो रहे हैं, जिसकी वजह से संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ी है। हालांकि, बचाव के तरीकों में कोई अंतर नहीं है। इसलिए वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि पिछले अनुभव से सीख लेते हुए लोगों को सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


वायरस की निगरानी कर रहे इन्साकॉग के मुताबिक, इस बार कोरोना का डेल्टा या फिर ओमिक्रॉन नहीं, बल्कि एक्सबीबी स्वरूप सबसे ज्यादा फैल रहे हैं। बीते छह सप्ताह के दौरान 71 फीसदी मरीजों में एक्सबीबी के ही दो अलग-अलग उप स्वरूप पाए गए हैं। इन दोनों उप स्वरूपों में अंतर सिर्फ एक स्पाइक प्रोटीन का है जो 2020 से अलग-अलग स्वरूपों में देखने को मिल रहा है, लेकिन अब तक वैज्ञानिक इसके प्रभावों का पता नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन


गुजरात में एक्सबीबी.1.16 के सबसे ज्यादा मामले
आंकड़ों के अनुसार, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में वायरस के दोनों ही स्वरूप मिल रहे हैं। एक्सबीबी.1.16 स्वरूप के अब तक 21 राज्य में 1,509 मामले पता चले हैं। सर्वाधिक गुजरात में 727, महाराष्ट्र में 280, उत्तर प्रदेश में 119 और कर्नाटक में 105 मामलों की पहचान हुई है। एक्सबीबी.1.16.1 उप स्वरूप की बात करें तो 11 राज्य में 184 मामले पता चले हैं, जिनमें सर्वाधिक गुजरात 65, महाराष्ट्र 35, केरल 23 और उत्तर प्रदेश में 10 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में दोनों उप स्वरूप
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, केरल, पांडिचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना के कोरोना मरीजों में वायरस के दोनों उप स्वरूप प्रसारित हो रहे हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉ. संजय ने बताया, वायरस के दोहरे हमले का मतलब उन दो उप स्वरूपों से है जो सबसे ज्यादा प्रसारित हो रहे हैं।


मनसा देवी, श्रीकाली माता व चंडी माता मंदिरों में फिर मास्क अनिवार्य
कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। अस्पतालों, सार्वजनिक स्थानों के बाद अब मंदिरों में भी फिर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को अब श्रीमाता मनसा देवी मंदिर, श्रीकाली माता मंदिर कालका और चंडी माता समेत अन्य मंदिरों में मास्क पहनकर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed