Coronavirus : पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना से संक्रमित मामलों में हल्का उछाल देखा गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,610 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,09,37,320 हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11,610 नए मामले साामने आए हैं और कुल संक्रमित मामले 1.09 करोड़ के पार चले गए हैं। वहीं एक दिन में होने वाली मौतों की बात करें तो बुधवार को 100 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है।
India reports 11,610 new #COVID19 cases, 11,833 discharges, and 100 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,09,37,320
Total discharges: 1,06,44,858
Death toll: 1,55,913
Active cases: 1,36,549
Total Vaccination: 89,99,230 pic.twitter.com/pe8mQCoBfH — ANI (@ANI) February 17, 2021
पिछले 24 घंटे में मृतकों की संख्या 100 आने के बाद देश में वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,55,913 हो गया है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों में एक बार फिर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 11,833 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
हालांकि कुछ दिन पहले दैनिक संक्रमित मामलों और ठीक हुए मामलों में काफी अंतर आ रहा था, जिस वजह से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में 1,36,549 मरीजों का ही कोरोना का इलाज चल रहा है। ये संख्या काफी दिनों से दो लाख से कम बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में 11,833 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कुल रिकवर मरीजों का आंकड़ा 1,06,44,858 हो गया है। इधर टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक 89,99,230 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 20,79,77,229 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,44,931 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।