{"_id":"62d8d0570dfd1b2dae0d6ed8","slug":"corona-cases-increased-again-21-566-new-cases-in-24-hours-infection-rate-4-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 21,566 नए मामले, संक्रमण दर 4.25 फीसदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 21,566 नए मामले, संक्रमण दर 4.25 फीसदी
Thu, 21 Jul 2022 09:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:34 AM IST
सार
बुधवार को कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए थे। उसकी तुलना में आज 1009 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बीते 24 घंटे में 18,294 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
लखनऊ के सदर इलाके में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में उछाल दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में 21,566 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय केस भी बढ़कर डेढ़ लाख के करीब पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय कोरोना केस अब 1,48,881 हो गए हैं। बुधवार की तुलना में आज सक्रिय केस में 3227 का इजाफा हुआ है। दैनिक संक्रमण दर 4.25 फीसदी दर्ज की गई है। बुधवार को कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए थे। उसकी तुलना में आज 1009 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बीते 24 घंटे में 18,294 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को देश में कोरोना से 45 मौतें हुई हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5,25,870 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन