फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In Maharashtra Today All Updates, Maharashtra government preparing for Corona Third Wave

महाराष्ट्र : 1 लाख 47 हजार से अधिक मासूम हुए कोरोना के शिकार, तीसरी लहर से निपटने की हो रही तैयारी

Sat, 08 May 2021 02:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 May 2021 02:40 AM IST
सार

महाविकास आघाड़ी सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 16 हजार नई भर्तियां करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे संबंधित प्रस्ताव को अपनी संस्तुति दे दी है।

विज्ञापन
Corona Cases In Maharashtra Today All Updates, Maharashtra government preparing for Corona Third Wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में नए-नए वैरिएंट की वजह से कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावनाएं जताई जाने लगी है। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन भी चेतावनी दे चुके हैं कि तीसरी लहर में कोरोना वायरस बच्चों के लिए घातक होगा। लेकिन, महाराष्ट्र में शुरू कोरोना की दूसरी लहर में ही बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। सूबे में अब तक 1,47,420 मासूम संक्रमित हो चुके हैं जिनकी उम्र एक से लेकर 10 साल है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रोज सैकड़ों की संख्या में बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सूबे में अब तक एक से 10 साल के 1,47,420 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें से 71 हजार से ज्यादा बच्चे बीते दो महीने में कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च और अप्रैल महीने में ज्यादातर बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं, जो चिंता की बात है। मुंबई में मासूमों पर कोरोना वायरस का कहर  इसके अलावा 31 से लेकर 40 साल की उम्र के सर्वाधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनकी संख्या 10,88,157 है। उसके बाद सर्वाधिक संक्रमित होने वाले लोग 41 से 50 साल की उम्र के है जिनकी संख्या 8,86,809 है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र ने शुरू की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस कड़ी में राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में 16 हजार नई भर्तियां करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे संबंधित प्रस्ताव को अपनी संस्तुति दे दी है।

राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में ही शुरू होनी थी लेकिन मराठा आरक्षण और अन्य कारणों से भर्ती नहीं हो सकी। अब जब देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की सुगबुगाहट तेज हुई है तब से महाराष्ट्र सरकार चौकन्नी हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि 12000 पद समूह सी और डी श्रेणी में रिक्त हैं जबकि 4000 पद समूह ए और बी श्रेणी में विभाजित हैं। उन्होंने बताया कि पहले राज्य सरकार ने 50 फीसदी रिक्त पद भरे जाने की अनुमति दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मराठा आरक्षण पर सुनवाई के मद्देनजर भर्तियां नहीं हो पाई।

अब सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण रद्द कर दिया है। साथ ही, कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। इसलिए शत प्रतिशत रिक्त पद भरे जाने का फैसला किया गया है। टोपे ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए जनशक्ति की आवश्यकता है, इसलिए मुख्यमंत्री ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed