फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona cases in maharashtra mumbai people going to mall have to give rapid antigen test first

मुंबई : बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी का बड़ा फैसला, मॉल में एंट्री से पहले होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट

Fri, 19 Mar 2021 03:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 19 Mar 2021 03:39 PM IST
सार

  • मुंबई में मॉल में जाने से पहले दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट
  • मॉल के बाहर रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया कराएगी बीएमसी
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने लिया फैसला

विज्ञापन
corona cases in maharashtra mumbai people going to mall have to give rapid antigen test first
मुंबई में बढ़ता कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार ने सख्ती और बढ़ा दी है। मुंबई के लोगों को अब अगर मॉल जाना है तो पहले उन्हें कोरोना का टेस्ट करवाना होगा। बीएमसी ने कहा कि मुंबई में सभी मॉल में कोरोना के टेस्ट सैंपल लेने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से बीएमसी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने जानकारी दी कि 22 मार्च से सभी मॉलों के लिए स्वैब इकट्ठा करने की सुविधा होना अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसके लिए एक टीम प्रवेश द्वार पर तैनात की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 31 मार्च तक के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी थिएटर और सभागार 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही खुलेंगे। इसके अलावा बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं निजी दफ्तरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की अनुमति मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि लक्षण वाले किसी मरीज को पहचान पाना मुश्किल है और अगर कोई संक्रमित व्यक्ति भीड़ भाड़ वाले स्थान पर आता है, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। सुरेश काकानी ने कहा कि मॉल में एंट्री से पहले या तो लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगी या फिर टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा। 

हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मॉल के मालिकों के साथ मुलाकात की थी और कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि राज्य में बढ़ते मामलों का लॉकडाउन समाधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed