फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India Today, Covid19 india 23 april, Active Cases, Death Cases

फिर बढ़े कोरोना के मामले: बीते 24 घंटों में 2500 से अधिक लोग संक्रमित, सक्रिय मरीज 15 हजार के पार

Sat, 23 Apr 2022 09:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Apr 2022 09:33 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2527 मामले सामने आए हैं जिसने की लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Corona Cases In India Today, Covid19 india 23 april, Active Cases, Death Cases
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना एक बार फिर से तेजी से पैर पसारने लगा है। बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2527 मामले सामने आए हैं जिसने की लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,656 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,079 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,149 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,17,724 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,54,952
  • सक्रिय मामले: 15,079
  • कुल रिकवरी: 4,25,17,724
  • कुल मौतें: 5,22,149
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,87,46,72,536'

कल की तुलना में आज 76 मरीज अधिक मिले
बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले थे और 54 लोगों की मौत हो गई थी। आज के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें 76 संक्रमितों की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली ने बढ़ाई चिंता
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने के कारण दो लोगों की जान चली गई। दिल्ली में वर्तमान में संक्रमण दर 4.64 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 121 मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 121 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 68 नए मामले मिले हैं। बता दें कि शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 179 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed