फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in india today, covid19 cases, active cases in india today, health ministry pc today, coronavirus

कोरोना से राहत: 208 दिनों बाद सबसे कम सक्रिय मरीज, बीते 24 घंटे में 18166 मामले, 214 लोगों की मौत

Sun, 10 Oct 2021 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 09:49 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,166 नए मामले सामने आए हैं और 214 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 23,624 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन
Corona cases in india today, covid19 cases, active cases in india today, health ministry pc today, coronavirus
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में त्यौहारों के बीच जहां कोरोना के मामले रविवार को भी 20 हजार से नीचे आए हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी 208 दिनों के बाद सबसे कम आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,166 नए मामले सामने आए हैं और 214 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 23,624 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि भारत में अब कोरोना के 2,30,971 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 208 दिनों में सबसे कम हैं। जबकि रिकवरी दर 97.99 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार को आए थे 19,740 नए मामले 
वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 19,740 नए मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। त्यौहार के मौसम में कोरोना के आंकड़े कम आना लोगों के लिए राहत की खबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में कोरोना के 9,470 नए मामले,101 की मौत
केरल में पिछले 24 घंटे में 9,470 नए मामले दर्ज किए गए और 101 लोगों की मौत हो गई। हीं 12,881 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामले 1,13,132 हैं। अब तक कुल 46,44,211 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में अब तक कुल 26,173 लोगों की मौत कोरोना से हुई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।व   वहीं केरल के स्कूलों में एक नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। 


कर्नाटक में 451 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 451 नए मामले सामने आए। इस दौरान 1,455 लोग ठीक हुए और नौ लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामले 10,395 हैं। कर्नाटक में अब तक कुल 37,875 लोगों की मौत कोरोना से हुई।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ के करीब
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 94,70,10,175 हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed