फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India; Coronavirus third phase in india, nine states of india increase corona cases

कोरोना की तीसरी लहर: नौ राज्यों में बढ़ रहे मामले, लेकिन देशभर में एक्टिव केस कम, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

Sat, 02 Oct 2021 01:47 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 02 Oct 2021 01:47 PM IST
सार

Corona Cases In India In Last 24 Hours: मरीजों की संख्या के मामले में केरल ही सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां हर रोज 13-14 हजार नए मरीज मिलते हैं और 80-95 मरीजों की मौत हो रही है। वैश्विक स्तर पर भी कई देशों में फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।    

विज्ञापन
Corona Cases In India; Coronavirus third phase in india, nine states of india increase corona cases
देश के नौ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। - फोटो : गूगल

विस्तार

त्योहारों के दिन नजदीक आते ही देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार (2 अक्तूबर) को 24 हजार 354 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 25 हजार 460 लोग ठीक हुए और 233 की मौत हो गई। अब तक 3.37 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3.30 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4.48 लाख मरीजों की जान जा चुकी है। 2.66 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
विज्ञापन

 

मिजोरम में मरीजों के मिलने की रफ्तार सबसे ज्यादा

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश की सबसे कम आबादी वाले राज्यों में गिने जाने वाले मिजोरम में इस समय कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार सबसे ज्यादा है। यहां टेस्ट पॉजिटिविटी रेट देश में सबसे ज्यादा 17.93% है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट यानी जितने लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है, उनमें ज्यादातर संक्रमित पाए जा रहे हैं। मिजोरम की कुल आबादी करीब 12 लाख है। यहां हर रोज सात हजार लोगों की जांच हो रही है और इनमें 1000 से 1200 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मिजोरम में अब तक 94 हजार 830 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 हजार 736 एक्टिव केस हैं। मतलब इन मरीजों का इलाज चल रहा है। 79 हजार 781 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 313 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30% नए संक्रमित 18 साल से कम उम्र के

नेशनल हेल्थ मिशन मिजोरम के निदेशक इरिक जोमवाइया कहते हैं, 'मिजोरम में पिछले कुछ दिनों में सामने आए नए मरीजों में 30% की उम्र 18 साल से कम है। बच्चों को अभी वैक्सीन नहीं लगी है और लोगों ने कोरोना के नियमों से खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त और सितंबर में यहां मिले कोरोना मरीजों में करीब 16% की उम्र 0-10 साल है। ये देश के कुल संक्रमित बच्चों के राष्ट्रीय औसत से भी दोगुना है। इनमें से काफी मामले स्कूल और अनाथालय से सामने आए हैं।
विज्ञापन

केरल में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे और मौतें हो रहीं  

 देश में मिजोरम के बाद केरल में सबसे ज्यादा केस पॉजिटिविटी रेट है। यहां 14% की रफ्तार से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, हर रोज संक्रमितों के बढ़ने के मामले में केरल टॉप पर है। यहां शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 13 हजार 767 लोग संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत केरल में ही हो रही है। यहां शुक्रवार को 95 लोगों की जान गई। अब तक 25 हजार 182 लोग दम तोड़ चुके हैं। 3.5 करोड़ की आबादी वाले केरल में अब तक 46.94 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.42 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

एम्स निदेशक ने भी दी है चेतावनी

एम्स नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगले 6-8 हफ्ते देश के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। फेस्टिव सीजन में अगर सावधानी हटी तो तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा होगा। अगर इस दौरान सभी ने सावधानी रखी और कोरोना के नियमों का पालन किया तो इसके बाद केस तेजी से घटने लगेंगे।

इन नौ राज्यों में केस घटने की बजाय बढ़ रहे

               
राज्य कितने फीसदी केस बढ़े
मिजोरम 25.1%
हरियाणा 19%
गुजरात 16.9%
झारखंड 14.3%
गोवा 7.3%
हिमाचल प्रदेश 3.5%
मध्य प्रदेश 2.9%
तमिलनाडु  0.9%
पश्चिम बंगाल 0.3%
(सोर्स : covid19india.org)
नोट : इन राज्यों में हर दिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। ये आंकड़े उन्हीं संख्या पर आधारित हैं।

टॉप-5 राज्य, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस

               
राज्य  एक्टिव केस अब तक हुईं मौतें
केरल 1.42 लाख 25,182
महाराष्ट्र     36 हजार  1.39 लाख
तमिलनाडु 17 हजार 35 हजार
मिजोरम 14,736 313
कर्नाटक 12,469         37,807

नोट : एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीजों की संख्या, जिनका अभी इलाज चल रहा है। 
               
                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed