फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 4 April, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All updates

कोरोना मुक्त होने की ओर देश: लगभग दो साल बाद सबसे कम मामले, 13 लोगों की मौत, 1316 लोग हुए स्वस्थ

Mon, 04 Apr 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Apr 2022 09:59 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले 1000 से भी कम आए हैं । रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में केवल 913 नए मामले सामने आए हैं जो कि 715 दिनों बाद सबसे कम है।

विज्ञापन
Corona Cases In India 4 April, Covid19 Cases India, Active Cases, Death Cases, Health Ministry All updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश कोरोना से मुक्त हो जाएगा। इसके अलावा मृतकों की संख्या में भी भारी कमी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के मामले 1000 से भी कम आए हैं । रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में केवल 913 नए मामले सामने आए हैं जो कि 715 दिनों बाद सबसे कम मामले हैं। इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई और 1316 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 12,597 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि 714 दिनों बाद सबसे कम है। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। दैनिक संक्रमण दर 0.29 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
  • सक्रिय मामले: 12,597 
  • कुल मृत्यु: 5,21,358
  • पॉज़िटिविटी रेट: 0.29%
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,84,70,83,279

दिल्ली में कोरोना के मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85 मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई। संक्रमण दर घटकर 0.86 फीसदी हो गई है। राजधानी में कुल मामलों की बात करें तो यह संख्या बढ़कर 18,65,300 हो गई है, जबकि कोरोना मृतकों की कुल संख्या 26,153 हो गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की बात करें तो यह 78,74,394 हो गई है और कुल मृतकों की संख्या 1,47,789 हो गई है। यह जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 35 मामले सामने आए हैं जिससे महानगर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,058,111 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed