फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In india 27 march Death Cases, Active Cases, Coronavirus in India

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 149 लोगों की मौत, 1826 लोग हुए स्वस्थ

Sun, 27 Mar 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Mar 2022 09:38 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,421 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 149 लोगों की मौत भी हुई और 1,826 लोग डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन
Corona Cases In india 27 march Death Cases, Active Cases, Coronavirus in India
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,421 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 149 लोगों की मौत भी हुई और 1,826 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 16 हजार 187 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,82,262) हो गई है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,19,453
  • सक्रिय मामले:16,187
  • कुल रिकवरी:4,24,82,262
  • कुल मौतें: 5,21,004
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,83,20,10,030

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 120 नए मामले 
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 120 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 122 लोग स्वस्थ भी हुए और शून्य मौतें दर्ज की गईं। 13 जनवरी को 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद दिल्ली में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

विज्ञापन


मुंबई में 33 नए मामले 
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,57,786 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि महानगर में पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 19,558 पर स्थिर है। मुंबई में वर्तमान में 252 उपचाराधीन मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed