फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in india 23 november, Covid19 cases india today, Health Ministry all updates

कोरोना का टूटा दम: 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 236 लोगों की मौत, 12 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ

Tue, 23 Nov 2021 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Nov 2021 09:31 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं इस दौरान 236 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Corona cases in india 23 november, Covid19 cases india today, Health Ministry all updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना को लेकर बहुत बड़ी राहत की खबर है, दरअसल, 543 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं इस दौरान 236 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12,202 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,13,584 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 536 दिनों बाद सबसे कम है। वहीं देश में अब तक कोरोना के कुल 3,45,26,480 मामले आ चुके हैं जबकि कुल 3,39,46,749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,66,147 हो गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सोमवार के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8488 नए केस सामने आए थे और 249 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 1,18,443 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,698 नए मामले 
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,698 नए मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,515 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हजार 675 हो गई। इस दौरान 7 हजार 515 लोग संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 54 हजार के आसपास है।


तमिलनाडु में संक्रमण 750 नए मामले
वहीं तमिलनाडु में संक्रमण 750 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 8 हजार 600 के लगभग है। वहीं, मृतकों की संख्या 36 हजार 388 है।

कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 117 करोड़ के पार
भारत में कोरोना टीकाकरण लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 71,92,154 डोज लगाई गईं। जिससे खुराकों की कुल संख्या  1,17,63,73,499 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed