फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 20 march, Covid19 cases india, Active cases Today, Health ministry, corona in china, hongkong

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में दो हजार से भी कम मामले, 127 लोगों की मौत, सक्रिय मरीज भी हुए कम

Sun, 20 Mar 2022 09:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Mar 2022 09:26 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,761 मामले सामने आए हैं। इस दौरान  127 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 20 march, Covid19 cases india, Active cases Today, Health ministry, corona in china, hongkong
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन और हॉन्गकॉन्ग में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ रही हो लेकिन भारत में अब राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,761 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 127 लोगों की मौत भी हुई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 26 हजार 240 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,65,122) हो गई है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,07,841
  • सक्रिय मामले: 26,240
  • कुल रिकवरी: 4,24,65,122
  • कुल मौतें: 5,16,479
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,81,21,11,675  

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62 मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में केवल 62 मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 0.68 फीसदी पहुंच गई है। दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ 75 कोविड बेड भरे हुए हैं। स्थिति अब पहले से काफी बेहतर दिखाई दे रही है।  

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पिछले दो साल में पहली बार 100 से कम कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में पिछले दो साल में पहली बार 100 से कम कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान केवल एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई  में मार्च के महीने में अब तक केवल दो मौतें ही दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed