फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases are increasing due to XBB1.16, genome sequencing scientists gave information

सतर्कता: एक्सबीबी1.16 की वजह से बढ़ रहे कोरोना मरीज, जीनोम सीक्वेंसिंग करने वाले वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

Thu, 23 Mar 2023 06:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Mar 2023 06:05 AM IST
सार

लंबे समय से जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी रखने वाले इन्साकॉग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि इस नए उप वेरिएंट के शुरुआती जीनोम फरवरी में कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे पहले मिले थे।

विज्ञापन
Corona Cases are increasing due to XBB1.16, genome sequencing scientists gave information
कोरोना का नया वैरिएंट एक्सबीबी1.16 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

तीन साल से कोरोना वायरस के कई वेरिएंट और उनके मिश्रित उप वेरिएंट सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक्सबीबी1.16 उप वेरिएंट का पता चला है यही जो पहली बार भारत में मिला था लेकिन अब यह 14 देशों तक पहुंच गया है। बीते दिनों देश में संक्रमण के मामलों में आए उछाल का कारण एक्सबीबी1.16 वेरिएंट है।

विज्ञापन


इसके चलते 30 फीसदी से अधिक मरीजों में यह उप वेरिएंट मिल रहा है। यह जानकारी देते हुए नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर के आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि कोरोना के इस नए उप वेरिएंट का अनुपात पिछले कुछ हफ्तों में बढ़ता हुआ देखा गया है। अभी तक तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली, पुडुचेरी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के सैंपल में इसकी पुष्टि हुई है। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में एक्सबीबी1.16 मामले सबसे अधिक हैं। हालांकि, कम जांच और सीमित जीनोम सीक्वेंसिंग के चलते वैज्ञानिक देश के अलग अलग राज्यों के अनुसार बहुत अधिक संभावना व्यक्त नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक व महाराष्ट्र में सबसे पहले मिले थे
लंबे समय से जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी रखने वाले इन्साकॉग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि इस नए उप वेरिएंट के शुरुआती जीनोम फरवरी में कर्नाटक और महाराष्ट्र में सबसे पहले मिले थे। उन्होंने कहा, कोरोना वायरस की जीनोमिक निगरानी अभी भी जरूरी है। जैसे-जैसे लोग संक्रमित हो रहे हैं और वायरस के नए वंश उभर रहे हैं, ऐसे में लोगों का कोविड सतर्कता नियमों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जिनका टीकाकरण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन देश में 1,134 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 मार्च को 1,071 मामले सामने आए थे। नए मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले भी 7,026 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा बीते दिन दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामले सामने आ चुके हैं। 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed