{"_id":"60678c843f585a20b611c3c6","slug":"corona-and-corruption-is-on-peak-in-maharashtra-says-narayana-rane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : नरायण राणे ने कहा- राज्य में चरम पर है भ्रष्टाचार और कोरोना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : नरायण राणे ने कहा- राज्य में चरम पर है भ्रष्टाचार और कोरोना
Sat, 03 Apr 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:59 AM IST
सार
- लॉकडाउन से स्थिति और अधिक खराब होगी
विज्ञापन
नारायण राणे
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने राज्य में लॉकडाउन लगाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। राणे ने कहा कि इनके राज में भ्रष्टाचार और कोरोना दोनों ही चरम पर है। कोरोना से निपटने के लिए इन्होंने प्रभावी कदम नहीं उठाया और अब बार-बार लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं। इससे तो स्थित और ज्यादा खराब होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को राणे ने कहा कि राज्य में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, ऐसे हालात से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बजाय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने के लिए उतावले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि तेजी से टीका लगाने और अस्पतालों में बडे़ पैमाने पर बेड उपलब्ध कराने की योजना नहीं होने से मरीज तेजी से बढे़ हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे घर से बाहर नहीं निकलते, ऐसे में वे लोगों की तकलीफ को कैसे समझ पाएंगे? मुख्यमंत्री को शायद इसका अंदाज नहीं है कि लॉकडाउन लगाने का असर क्या है इसलिए वे बार-बार लॉकडाउन लगाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन