फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case Update Active Cases in India Know New Covid 19 Variant Guidelines Details in Hindi

Coronavirus Alert: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने डराया; सक्रिय मामले 4000 के करीब, इस साल 32 की जान गई

Mon, 02 Jun 2025 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Jun 2025 10:09 AM IST
सार

दिल्ली में कोरोना के 47 और मामले सामने आने के बाद कुल सक्रिय मामले बढ़कर 483 हो गए हैं। ऐसे ही केरल में 1435, महाराष्ट्र में 506 और पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले बढ़कर 331 हो गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Case Update Active Cases in India Know New Covid 19 Variant Guidelines Details in Hindi
कोरोना अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 2 जून को सुबह 8:00 बजे तक देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3961 हो गए हैं। इस साल संक्रमण की वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 32 हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते दिन के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या में 203 की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि इस दौरान चार लोगों ने दम तोड़ा।

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक सबसे ज्यादा 47 मामले दिल्ली में सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 नए मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कल से अब तक आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे ही राजस्थान में सात, मध्य प्रदेश में चार, बिहार में तीन और छत्तीसगढ़ में एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक मौतें
कोरोना से होने वाली मौतों की बात करें तो रविवार से अब तक दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उसे पहले से ही फेफड़ों से संबंधित बीमारी थी। तमिलनाडु में 25 वर्षीय पुरुष को अस्थमा जैसी शिकायतें थी। ऐसे ही महाराष्ट्र में 44 वर्षीय पुरुष की जान गई है। उसे कोरोना के साथ अन्य बीमारी थी। केरल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'केंद्र किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार'
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने आश्वासन दिया था कि केंद्र किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जाधव ने एएनआई से कहा, 'हमारा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और सभी राज्यों में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। हमने संबंधित स्वास्थ्य और आयुष सचिवों के साथ-साथ अन्य संबंधित मंत्रियों से बात की है।' उन्होंने कहा कि पिछली कोविड-19 लहरों के दौरान विकसित किए गए बुनियादी ढांचे की समीक्षा की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी चल रही है। 


कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया सर्कुलर
इस बीच राज्य में मौजूदा कोविड-19 स्थिति को देखते हुए कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर सरकारी और निजी स्कूलों को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के हित में सावधानी बरतने को कहा है। निर्देश में कहा गया कि यदि स्कूली बच्चों को बुखार, खांसी, जुकाम और अन्य लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें स्कूल न भेजें। डॉक्टर की ओर से बताए गए उचित उपचार और देखभाल के उपाय अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed