{"_id":"5eeaf57a8ebc3e4341338834","slug":"corna-pandemic-in-maharashtra-people-will-know-about-icu-beds-and-ventilators-through-the-app-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Mumbai: मुंबई में एप के जरिए लोगों को मिलेगी आईसीयू, बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona in Mumbai: मुंबई में एप के जरिए लोगों को मिलेगी आईसीयू, बिस्तरों और वेंटिलेटर की जानकारी
Thu, 18 Jun 2020 10:59 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
देशभर में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में संक्रमण के बढ़ते मामलों और अस्पतालों के बारे में सही जानकारी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक एप लॉन्च किया गया है जिससे लोगों को अस्पतालों के बारे में सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई के लोग अब अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी एक नए मोबाइल एप के जरिए हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को 'एयर-वेंटी’ नाम के एप को लॉन्च करते हुए कहा कि इससे लोगों को आपात स्थिति में मदद मिलेगी। पेडनेकर ने संवाददाताओं को बताया कि 'इस एप की मदद से लोग मुंबई के अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों और वेंटिलेटरों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एप को शहर के आपदा नियंत्रण कक्ष के डैशबोर्ड से जोड़ा गया है और इसका लिंक मुंबई महानगरपालिका के एप के जरिए भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा। बुधवार तक मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 61,501 मामले और मृतकों की संख्या 3,242 थी।