फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cops says Ravindra Verma gave info about warships, submarines through sketches, audio notes

Maharashtra: 'स्केच-ऑडियो रिकॉर्डिंग से पाकिस्तानी एजेंट को देता था जानकारी'; JE वर्मा को लेकर पुलिस का खुलासा

Fri, 30 May 2025 10:58 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 30 May 2025 10:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक युवक को पाकिस्तानी एजेंट से गुप्त जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आतंकवाद निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने मामले में बताया कि युवक से एक एजेंट महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती की फिर उससे अहम जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Cops says Ravindra Verma gave info about warships, submarines through sketches, audio notes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में ठाणे से गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर रवींद्र मुरलीधर वर्मा ने स्केच, ऑडियो नोट्स के जरिए युद्धपोतों, पनडुब्बियों के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को जानकारी दी थी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि इसके बदले में उसे भारत और विदेशों में अलग-अलग बैंक खातों से रुपये मिले। 

विज्ञापन

 

फोन ले जाने की नहीं थी अनुमति तो स्केच या डायाग्राम बनाकर देता था जानकारी
एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच करते हुए पता चला कि वर्मा ने जानबूझकर कई बार संवेदनशील जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार जेई एक रक्षा प्रौद्योगिकी फर्म में काम करता था। अपने काम के सिलसिले में उसे दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड तक जाने की अनुमति थी। वह नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों पर भी जाता था। अधिकारी ने बताया कि हालांकि नौसेना डॉकयार्ड पर जाने के दौरान उसे मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में वह वहां अपना काम खत्म करने के बाद, वह स्केच या डायाग्राम बनाकर युद्धपोतों और पनडुब्बियों के बारे में संवेदनशील जानकारी देता था। उन्होंने कहा कि एटीएस को संदेह है कि उसने पाकिस्तानी एजेंट को पनडुब्बियों और युद्धपोतों के नाम भी बताए थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल शर्मा और इसप्रीत के नाम से आई थी फ्रेंड रिक्वेस्ट 
पुलिस ने बताया कि आरोपी जेई ठाणे शहर के कलवा का रहने वाला है। फेसबुक पर उसे 2024 में पायल शर्मा और इसप्रीत नाम के अकाउंट वाले यूजर से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके साथ चैट करते समय दोनों अकाउंट यूजर ने खुद को महिला बताकर शुरू में खुद को भारत से बताया। बाद में उन्होंने उससे कहा कि वे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और इसके लिए युद्धपोतों के बारे में जानकारी की जरूरत थी। फिर अगले कई दिनों की बातचीत के बाद उन्होंने उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। फिर नौसेना की महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारी लेना शुरू कर दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि जेई वर्मा को शुरू में तो नहीं लेकिन बाद में अच्छी तरह से जानता था कि वह क्या कर रहा है और वह संवेदनशील जानकारी किसे दे रहा है। उसे जानकारी देने के बदले पैसे मिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed