फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cops Halt BJPs Parivartan Yatra In Bengals Murshidabad For route Breach

पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद के संवेदनशील इलाके में जाने से रोकने के बाद भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का मार्ग बदला

Mon, 08 Feb 2021 03:50 PM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Cops Halt BJPs Parivartan Yatra In Bengals Murshidabad For route Breach
पश्चिम बंगाल: रास्ता बदलने पर मुर्शिदाबाद में रोकी गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों से रथ को गुजरने से रोकने के बाद भाजपा को अपनी परिवर्तन यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने दावा किया कि पार्टी ने प्रशासन को पहले ही सूचित किया था कि उक्त मार्ग से यात्रा निकाली जाएगी लेकिन तब ‘कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई थी।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पे नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था। इसके तहत नाकाशिपाड़ा से होते हुए सात फरवरी को यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची।
विज्ञापन


यात्रा के तहत पार्टी के सदस्यों ने आम लोगों से संवाद किया और प्रचार सामग्री बांट कर केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी। यात्रा के लिए एसी वैन को रथ का रूप दिया गया है और इसपर भाजपा नेताओं की तस्वीरें भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘रथ बहरामपुर जा रहा था और उसे हरिहरपुर होते हुए एक खास रास्ते पर न जाने को कहा गया क्योंकि वहां कुछ संवेदनशील इलाके हैं। रथ को बेलडांगा पर रोक दिया गया क्योंकि यह भारत सेवाश्रम संघ से गुजर रहा था।’

घोष ने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था। प्रदेश भाजपा नेता कल्याण चौबे ने कहा कि हमने यात्रा का मार्ग तय करने से पहले पुलिस से चर्चा की थी। जब हमें बेलडांगा पर रोक गया तो आश्चर्य हुआ। हम तीन घंटे सड़क पर बैठे रहे।

उन्होंने कहा, ‘बाद में पुलिस के सुझाव पर हमने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 का रास्ता पकड़ा क्योंकि हम किसी अप्रिय घटना को नहीं होने देना चाहते थे।’ अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल में यात्रा पर भाजपा के चार और रथ निकलेंगे, जिसे पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा रवाना किए जाने की संभावना है।


यह रैली समूचे राज्य से होकर गुजरेगी जिसके तहत सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकर्ता जाएंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed