फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cops arrest owner of pet dog that fell on girl from 5th floor and led to her death

Maharashtra: ठाणे में इमारत की पांचवी मंजिल से बच्ची पर गिरा पालतू कुत्ता, लड़की की मौत; मालिक गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 10:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त को एक महिला अपनी बच्ची के साथ बाजार जा रही थी। तभी एक इमारत की पांचवी मंजिल से पालतू कुत्ता नीचे बच्ची पर गिर गया। इस घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Cops arrest owner of pet dog that fell on girl from 5th floor and led to her death
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पांचवी मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की बच्ची पर गिर गया। इस दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी।  पुलिस ने गुरुवार रात कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया। मामले में तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त को एक महिला अपनी बच्ची के साथ बाजार जा रही थी। तभी एक इमारत की पांचवी मंजिल से पालतू कुत्ता नीचे बच्ची पर गिर गया। इस घटना में बच्ची को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पालतू कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि कुत्ते के मालिक और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed