{"_id":"61b221a776fec95c28687e71","slug":"coonoor-helicopter-crash-first-respondent-recalls-brief-encounter-with-late-cds-bipin-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coonoor Helicopter Crash: चश्मदीद का दावा- जनरल रावत ने मुझसे मांगा था पानी, अफसोस कि दे नहीं सका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coonoor Helicopter Crash: चश्मदीद का दावा- जनरल रावत ने मुझसे मांगा था पानी, अफसोस कि दे नहीं सका
Thu, 09 Dec 2021 09:03 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, कुन्नूर
पीटीआई, कुन्नूर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:03 PM IST
सार
कुन्नूर में एक सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार ने दावा किया है कि हेलिकॉप्टर हादसे में तीन लोग जीवित थे और जनरल रावत ने उससे पानी मांगा था।
विज्ञापन
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे के बाद जब बुरी तरह घायल सेना के एक अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचे शिवकुमार से थोड़ा पानी मांगा तो उसे पता नहीं था कि यह शख्स देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत थे। ऐसा दावा किया है सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार ने जो दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से एक थे। यहां एमआई -17 वीएच बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शिवकुमार का दावा, हेलिकॉप्टर से तीन लोग कूदे थे
शिवकुमार ने कहा कि हादसे के बाद उनके एक रिश्तेदार का फोन आने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे। हेलिकॉप्टर पहले ही आग पकड़ चुका था जिसका मतलब था कि किसी को भी बचाया नहीं जा सकता। शिवकुमार ने दावा किया कि हेलिकॉप्टर से तीन लोग कूदे, यहां पहुंचे लोग हादसे में घायल लोगों को बचाने के लिए संसाधन ढूंढ़ने लगे।
विज्ञापन
जनरल रावत ने मुझसे पानी मांगा था
शिवकुमार ने दावा किया, हमने देखा कि उनमें से तीन जीवित थे। हमने उन्हें ले जाने के लिए कंबल और अन्य उपलब्ध चीजों इस्तेमाल किया, वहां एक पुलिस निरीक्षक भी आया। जब हम घायलों को वहां से ले जाने की कोशिश में लगे थे, मैंने दूसरे व्यक्ति को शांत और आराम से रहने के लिए कहा। फिर उन्होंने मुझसे कुछ पानी मांगा। लेकिन मुझे लगा कि जब तक मैं उनके लिए पानी लाता, उतने समय में हम उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सकते थे।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि वह जनरल रावत थे
उन्होंने कहा कि तीसरे व्यक्ति ने बचाव दल की बातें सुनी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सका। बाद में सेना के एक अधिकारी ने शिवकुमार को जनरल रावत की एक तस्वीर दिखाई और बताया कि वह कौन थे। शिवकुमार ने कहा कि तब मैं परेशान हो गया कि मैं देश के इतने अहम व्यक्ति को तुरंत पानी नहीं दे सका। बाद में जनरल रावत का सारा सामान बरामद कर लिया गया। शिवकुमार ने कहा कि पुलिस और रक्षा अधिकारी पहले ही उनसे पूछताछ कर चुके हैं।
Coonoor Helicopter crash, CDS Bipin Rawat, Indian army, Bipin rawat mortal remains