{"_id":"64de436cde4b5600ad0f5a23","slug":"conversation-with-new-president-of-up-congress-ajay-rai-know-what-said-about-alliance-with-samajwadi-party-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Rai: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय से खास बातचीत, समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ajay Rai: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय से खास बातचीत, समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राय बने यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने अजय राय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यूपी की जातीय राजनीति के दौर में उनके ऊपर कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी है। वे यह जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे, इस पर हमारे विशेष संवाददाता अमित शर्मा ने उनसे बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश...
प्रश्न- अजय राय जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक कठिन समय में कांग्रेस ने आपके ऊपर भरोसा जताया है। आप यूपी में कांग्रेस को कैसे मजबूत करेंगे?
उत्तर- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं केवल यही कहूंगा कि आज पूरा देश कांग्रेस की ओर बहुत उम्मीद से देख रहा है। जनता को लग रहा है कि यदि उसे महंगाई और सांप्रदायिक राजनीति से यदि कोई बचा सकता है तो वह केवल कांग्रेस ही है। इस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान, संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र को बरकरार रखने की है। मैं यही कहूंगा कि हम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।
प्रश्न- यूपी-बिहार की सियासत में जातीय राजनीति बहुत भारी है। ऐसे दौर में कांग्रेस का वोट बैंक इधर-उधर हो गया है। आप उन्हें कैसे समेटेंगे?
उत्तर- कांग्रेस हमेशा हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म के लोगों को अपने साथ जोड़कर चलती है। हम आगे भी यही करेंगे। सबको साथ लेने की कोशिश करेंगे। किसी भी जाति-धर्म को अपने से दूर नहीं रखेंगे. आप देख रहे हैें कि वर्तमान सत्ता से निराश लोग किस तरह कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं। हम जनता को विकल्प उपलब्ध कराएंगे।
प्रश्न- आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन आपको असफलता हाथ लगी। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस ने आपको बड़ी जिम्मेदारी दी है। क्या कहेंगे?
उत्तर- मैं चुनाव अवश्य हार गया, लेकिन मैं भागा नहीं। मैं लगातार अपने लोगों के बीच उपस्थित हूं और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहा हूं। मोदी जी ने काशी विश्वनाथ को सजाने-संवारने के नाम पर सैकड़ों मंदिर तोड़ दिए, मैं आज भी उन लोगों के लिए आवाज बनकर खड़ा हूं। मैं जमीन का आदमी हूं, जनता के लिए लड़ना जानता हूं। मेरी यह कोशिश लगातार जारी रहेगी।
प्रश्न- कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन बिल्कुल असफल रहा है। इस बार क्या होगा?
उत्तर- देखिए, ये पार्टी के शीर्ष नेताओं का काम है। गठबंधन कैसे करना है, कब करना है, इस पर उनका निर्णय अंतिम होगा। मैं तो केवल इतना जानता हूं कि मुझे कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस की नई-पुरानी सभी टीम के साथियों को साथ लेकर चलेंगे औऱ पार्टी को मजबूत करेंगे।
प्रश्न- मुसलमानों में कांग्रेस के प्रति विशेष उम्मीद पैदा होती दिखाई पड़ रही है। पार्टी ने आपको अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मणों को भी लुभाने का काम किया है। क्या यह गठजोड़ कांग्रेस को मजबूत कर पाएगा?
उत्तर- मैं इसको इस रूप में नहीं देखता। मैं केवल यह कहता हूं कि आज पूरा देश महंगाई, सांप्रदायिक राजनीति से परेशान है। गरीबों का हर वर्ग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। हम जनता को एक विकल्प उपलब्ध कराने का काम करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें