फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversy sparks on Bengaluru Service Offering Pure Brahmin Meals

15 अगस्त से शुरू होगा 'शुद्ध ब्राह्मण लंच बॉक्स', बवाल

Fri, 10 Aug 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Fri, 10 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
controversy sparks on Bengaluru Service Offering Pure Brahmin Meals
स्वतंत्रता दिवस आने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस मौके पर बंगलूरू की एक केटरिंग कंपनी ने अपनी नई सेवा का प्रचार करना शुरू कर दिया है। कंपनी 15 अगस्त से शुद्ध ब्राह्मण लंच बॉक्स सेवा शुरू करने वाली है। मंगलवार को वकील और सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर बी कार्तिक नवयान ने ट्विटर पर शुद्ध ब्राह्मण लंच बॉक्स सेवा के बैनर की एक फोटो शेयर की।
विज्ञापन


इस विज्ञापन में ब्राह्मण लंच बॉक्स कंपनी ने घोषणा की है कि वह जेपी नगर, बीटीएम लेआउट, पुत्तनहल्ली, बिलेकहल्ली और आस-पास के इलाकों सहित बंगलूरू के कई क्षेत्रों तक ग्राहकों के दरवाजे तक शुद्ध ब्राह्मण भोज पहुंचाएगी। मेन्यू में शाकाहारी भोजन की कीमत 40, 45 और 60 रुपए बताई गई है। इस समय बाजार में ऐसी ही कई सेवाएं मौजूद हैं। 
विज्ञापन


अक्षय एस होममेड फूड डिलिवरी सर्विसेज भी चेन्नई में काफी मशहूर है जो ब्राह्णण भोज परोसता है। यहां तक कि बहुत से निवासियों ने इस तरह की सर्विसेज को विदेशों में भी लॉन्च किया है। जिसमें कैलिफोर्निया बेस्ड मायलापोर एक्सप्रेस शामिल है जो बे क्षेत्र में शुद्ध ताम ब्रह्म भोजन मुहैया करवाती है। इस तरह की सेवाएं स्विगी और जोमैटो जैसी एप्स पर भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस सर्विस के लॉन्च होने पर समर्थन किया। उनका दावा है कि जब जैन और हलाला खाना हो सकता है तो ब्राह्मण खाने में क्या बुराई है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह विज्ञापन जातीयता को बढ़ावा देता है। तुलिका नाम की यूजर ने लिखा- 'पहियों पर जातिवाद।' विनय मौज नाम के यूजर ने लिखा, 'जैन, हलाला और मुगलई खाना समझ में आता है। लेकिन तामब्रम नहीं क्या वह यह कहना चाहते हैं कि केवल तामब्रम इसे खा सकते हैं? इस बेवकूफी को बंद करो।'

राधिका ने कहा, 'इसने मुझे बहुत परेशान किया। मैं दूसरे तट पर रहती हूं और प्रार्थना करती हूं कि यह यहां ना हो।' द व्हाइट वाल्कर ने लिखा, 'सर फिर तो सब्जी वाला किसान भी ब्राह्मण होना चाहिए। पार्सल बॉक्स बनाने वाला भी ब्राह्मण और डिलिवरी ब्वॉय भी ब्राह्मण ही होना चाहिए।' सूर्या ने कहा, 'जातिवाद हर जगह है। हर किसी ने अपने तरीके से शोषण किया या फायदा उठाया।'









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed