फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy in Rajya Sabha over SP MP Jaya Bachchan showing finger to Chairman Jagdeep Dhankhar

Jaya Bachchan: जया बच्चन के सभापति धनखड़ को उंगली दिखाने पर बवाल, यूजर्स बोले- जैसी पार्टी वैसे संस्कार

Sun, 12 Feb 2023 06:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 06:08 PM IST
सार

वेल से गुजरते हुए जया बच्चन की गुस्से से भरी तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके कारण ना केवल यूजर्स बल्कि कई भाजपा नेता भी उनपर तंज कस रहे हैं। जया बच्चन के इस बर्ताव को लेकर छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अरुण साव ने लिखा है कि 'जया बच्चन जी रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है।'

विज्ञापन
Controversy in Rajya Sabha over SP MP Jaya Bachchan showing finger to Chairman Jagdeep Dhankhar
सदन में गुस्से में नजर आईं जया बच्चन। - फोटो : संसद टीवी।

विस्तार

अदाकारा और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने गुस्से को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर वे ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। इस बार उनका गुस्सा सदन में देखने को मिला। इसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सपा नेता आसन की ओर उंगली दिखाते हुए कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उस समय सभापति जगदीप धनखड़ आसन पर विराजमान थे। सदन में उनके असंसदीय आचरण को लेकर यूजर्ज जया बच्चन की आलोचना कर रहे हैं।  

विज्ञापन


  कब का है मामला
ये वीडियो इसी बजट सत्र का बताया जा रहा है। दरअसल, गुरुवार को सदन में हंगामा करने और कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के आरोप में कांग्रेस सांसद रजनी पटेल को मौजूदा सत्र के शेष बचे दिनों के लिए सभापति धनखड़ ने निलंबित कर दिया था। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने अपना विरोध जताया था। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने विरोध जताते हुए कांग्रेस सांसद को अपना समर्थन दिया था। उसी समय हंगामे के दौरान सपा नेता जया बच्चन ने वेल से गुजरते हुए आसन को उंगली दिखाई। वायरल वीडियो उसी दौरान का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 निशाने पर आईं राजयसभा सांसद 
वेल से गुजरते हुए जया बच्चन की गुस्से से भरी तस्वीर और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके कारण ना केवल यूजर्स बल्कि कई भाजपा नेता भी उनपर तंज कस रहे हैं। जया बच्चन के इस बर्ताव को लेकर छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अरुण साव ने लिखा है कि 'जया बच्चन जी रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है।' वहीं, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अयज सहरावत ने लिखा है कि 'राज्यसभा सांसद जया बच्चन का व्यवहार शर्मनाक है।' राजस्थान भाजपा के एक नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा कि 'अहंकार में चूर जया बच्चन राज्यसभा में उप-राष्ट्रपति को उंगुली दिखा रही हैं…लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे लोग कैसे आ जाते हैं।' वहीं दिल्ली भाजपा की एक अन्य प्रवक्ता ने लिखा, 'जैसी पार्टी वैसे संस्कार...जया बच्चन जी कम से कम पद की गरिमा तो रख लेतीं।'



पहले भी हो चुकी हैं ट्रोल
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार जया बच्चन इस तरह के तेवर दिखाते नजर आ चुकी हैं। कई बार उन्हें बिना परमिशन फोटो क्लिक करने पर पैपराजी पर भड़कते हुए देखा जा चुका है। बीते साल अक्तूबर माह में उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वे अपनी नातिन के साथ नजर आ रही थीं। इस दौरान दोनों को कई पैपराजी ने घेर रखा है। तभी एक फोटोग्राफर अचानक ही लड़खड़ा जाता है, जिस पर जया बोलती हैं, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तुम दोगुना तेजी से गिरो।'  

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed