फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversial posters crop up in TN BJP hits back with banners hailing him

Tamil Nadu: तमिझगम विवाद के बीच चेन्नई में राज्यपाल के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, भाजपा ने किया पलटवार

Tue, 10 Jan 2023 04:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सत्तारूढ़ द्रमुक के कुछ विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक ट्वीट में राज्य सचिव ए अश्वथामन ने कहा कि उन्होंने आईपीसी की धारा 124 के तहत शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
controversial posters crop up in TN BJP hits back with banners hailing him
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु में तमिझगम विवाद के बीच मंगलवार को चेन्नई के कुछ हिस्सों में राज्यपाल के खिलाफ विवादित पोस्टर देखे गए। इन पोस्टरों में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही आज ट्विटर पर गेट आउट रवि वाले पोस्टर देखे गए। वहीं भाजपा ने भी बैनरों के साथ पलटवार किया है।

विज्ञापन


विधानसभा में राज्यपाल का राज्य सरकार के साथ आमना-सामना होने के बाद सोमवार से ट्विटर पर हैशटैग 'गेट आउट रवि' ट्रेंड कर रहा है। विधानमंडल में स्टालिन ने राज्यपाल के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया और उनकी सरकार द्वारा तैयार किए मसौदे (ड्राफ्ट) को बनाए रखा। 
विज्ञापन


हालांकि, पुडुकोट्टई में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रवि की प्रशंसा में पोस्टर लगाए गए हैं। बीजेपी के कई ट्विटर हैंडल्स ने उनका समर्थन किया और इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन के बेटे और राज्य मंत्री उदयनिधि ने सोमवार को विधानसभा में जो हुआ उसकी सराहना की और कहा कि यह सदन के इतिहास में एक अभूतपूर्व घटना थी।

विधानसभा से वॉकआउट करने को लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'आम तौर पर हमारे नेता (स्टालिन) अपने जवाबों से (विधानसभा में) विपक्ष को दौड़ाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने राज्यपाल को दौड़ाया।' उन्होंने कहा कि जब भी हमारे अधिकार प्रभावित होंगे, स्टालिन चिंता व्यक्त करने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे।

तमिलनाडु भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सत्तारूढ़ द्रमुक के कुछ विधायकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक ट्वीट में राज्य सचिव ए अश्वथामन ने कहा कि उन्होंने आईपीसी की धारा 124 के तहत शिकायत दर्ज की है, जो किसी भी वैध शक्ति के प्रयोग को मजबूर करने या प्रतिबंधित करने के इरादे से राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि पर हमला करने से संबंधित है।

कोयंबटूर में डीएमके द्वारा राज्यपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां आंदोलनकारियों ने रवि का पुतला जलाया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने संबंधित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग हिरासत में लिया।


इस बीच, राजभवन के पोंगल समारोह के निमंत्रण पर कथित रूप से राज्य सरकार का प्रतीक चिन्ह न होने पर एक और विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने आरोप लगाया कि आमंत्रण में केवल राष्ट्रीय प्रतीक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed