फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversial poster against PM Modi was seen where Chandrababu Naidu is doing Hunger Strike

नायडू के मंच पर दिखा पीएम के खिलाफ विवादित पोस्टर, टीडीपी ने किया किनारा

Mon, 11 Feb 2019 11:28 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
controversial poster against PM Modi was seen where Chandrababu Naidu is doing Hunger Strike
आंध्र प्रदेश भवन में लगा पोस्टर - फोटो : ANI

आज दिल्ली के आंध्र प्रदेश भवन में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने और अन्य वादों को पूरा न करने की वजह से केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनके इस धरने को विपक्षी दलों का भी साथ मिल रहा है। इसी बीच नायडू के धरनास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्टर दिखाई दिया है। हालांकि पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया है।

विज्ञापन



धरना स्थल पर चिपके एक पोस्टर में पीएम के खिलाफ लिखा है- 'जिसके हाथ में चाय का जूठा कप देना था, उसके हाथ में जनता ने देश दे दिया।' इस पोस्टर पर विवाद होना तो तय है। लेकिन उससे पहले पार्टी के सांसद जयदेव गल्ला ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। यह सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे हमारी पार्टी के लोगों ने नहीं लगाया है।
विज्ञापन


वहीं धरने पर बैठे नायडू ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि राज्य को विशेष दर्जा ना देकर उन्होंने ‘राज धर्म’ का पालन नहीं किया। केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर वह एक दिवसीय अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने पीएम को आगाह करते हुए कहा कि अगर उनके राज्य के लोगों के खिलाफ निजी हमले किए तो इसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि गुजरात में (2002 दंगों के दौरान) राज धर्म का पालन नहीं हुआ। अब आंध्र प्रदेश में भी राज धर्म नहीं निभाया गया। हमें वह देने से इनकार किया जा रहा है जो जायज तौर पर हमारा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में घोर अन्याय किया है और इसका असर राष्ट्रीय एकता पर पड़ेगा। नायडू ने कहा, ‘मैं पांच करोड़ लोगों की ओर से इस सरकार को आगाह कर रहा हूं। मैं यहां उन्हें ‘आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम’ में किए वादें याद दिलाने आया हूं।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। मेरे और मेरे लोगों के खिलाफ निजी हमले ना करें। यह अनुचित है। मैं राज्य प्रमुख के तौर पर अपने कर्तव्य पूरे कर रहा हूं। हम वही मांग रहे हैं जिसका हमसे वादा किया गया था।’ नायडू ने कहा, ‘अगर कोई हमारे आत्मसम्मान पर हमला करेगा तो हम इसे बर्दाश नहीं करेंगे।’ टीडीपी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी को संसद परिसर में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। ‘इसलिए हम यहां आए हैं।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed