फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Control on Air Pollution Uttar Pradesh, Haryana, Punjab and Delhi will deal with stubble Burning Central Government given Rs 600 crore

प्रदूषण पर प्रहार : पराली से निपटेंगे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली, केंद्र सरकार ने दिए 600 करोड़ रुपये

Sun, 08 May 2022 04:26 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 May 2022 04:26 AM IST
सार

मशीन खरीदने और किसान संगठनों को कस्टमर हायरिंग सेंटर बनाने के लिए 50 से 75 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। पराली निस्तारण के लिए शोध करने वाले कृषि संस्थानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पराली का ईंधन और कोयला आधारित संयंत्रों के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Control on Air Pollution Uttar Pradesh, Haryana, Punjab and Delhi will deal with stubble Burning Central Government given Rs 600 crore
पराली जलाता किसान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पराली जलने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए चार राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के लिए 600 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए पराली के उचित निस्तारण को बढ़ावा देगी। 

विज्ञापन


मशीन खरीदने और किसान संगठनों को कस्टमर हायरिंग सेंटर बनाने के लिए 50 से 75 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। पराली निस्तारण के लिए शोध करने वाले कृषि संस्थानों को आर्थिक सहायता मिलेगी। पराली का ईंधन और कोयला आधारित संयंत्रों के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब तक 1.40 करोड़ किसानों का पंजीकरण
सरकार ने किसानों के लिए फार्म नामक (मशीनरी सॉल्यूशन) एप बनाया है। इस पर अब तक करीब 1.40 करोड़ किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। चारों राज्यों में 39,391 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित हो चुके हैं। किसानों को धान के बजाय वैकल्पिक फसल उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 82533 जगह जली पराली
पिछले साल 15 सितंबर से 30 नवंबर तक देशभर में 82,533 जगह पराली जलने के मामले सामने आए। इनमें पंजाब के 71,304 हरियाणा में 6,987 और उत्तर प्रदेश के 4,242 मामले शामिल हैं।


पांच वर्षों में पंजाब को मिले सबसे अधिक रुपये
केंद्र सरकार ने पांच वर्षों में अब तक पराली को जलने से रोकने के लिए 2440 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सबसे अधिक पंजाब को 1149.62 करोड़ रुपये दिए गए। हरियाणा को 693.25 करोड़, उत्तर प्रदेश को 533.67 करोड़ और दिल्ली को 4.52 करोड़ रुपये मिले। अन्य एजेंसियों को 61.01 करोड़ रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed