{"_id":"67a152addae88654090103a8","slug":"contradiction-between-rahul-gandhi-statement-on-president-address-in-lok-sabha-and-election-commission-data-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: राहुल गांधी के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में बड़ा विरोधाभास, मतदाता वृद्धि पर असंगत जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: राहुल गांधी के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में बड़ा विरोधाभास, मतदाता वृद्धि पर असंगत जानकारी
Tue, 04 Feb 2025 05:05 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:05 AM IST
सार
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए गए राहुल के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में विरोधाभास है। राहुल गांधी के दावे और तथ्य अलग अलग हैं। आयोग ने इस बारे में कांग्रेस को 24 दिसंबर को ही जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने संसद में मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : X/@INCDelhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए गए राहुल के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में विरोधाभास है। राहुल गांधी के दावे और तथ्य अलग अलग हैं। आयोग ने इस बारे में कांग्रेस को 24 दिसंबर को ही जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने संसद में मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने संसद पटल पर कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, तक की अवधि के बीच 70 लाख मतदाता जुड़े, जो हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं के बराबर हैं। जबकि इस संदर्भ में चुनाव आयोग पहले ही कह चुका है कि यह तथ्य पूरी तरह भ्रामक हैं।
सिर्फ 48.8 लाख मतदाता बढ़े
आयोग द्वारा इस संबंध में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक वास्तविक वृद्धि केवल 48.8 लाख मतदाता थी। इसमें 18 से 29 आयु वर्ग के नए 2646608 मतदाता शामिल थे।, जबकि 18 से 19 साल के आयु वर्ग में ऐसे 8,72,094 मतदाता और 20-29 आयु वर्ग के 17,74,514 मतदाता थे, जो मुख्य रूप से आरपी अधिनियम, 1950 में हाल ही में किए गए संशोधनों के कारण संसदीय चुनावों के समय अंतिम एसएसआर की पात्र योग्यता तिथि 1.1.24 से अप्रैल 2024 तक के बाद 18 साल के हो चुके मतदाताओं के कारण बढ़ी।
उपलब्ध कराई गई मतदाताओं की संख्या
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा के सभी मतदाताओं के नाम, पते और मतदान केंद्रों की जानकारी चुनाव आयोग नहीं देगा। जबकि हर चुनाव में बूथ वार मतदाताओं की सटीक संख्या फॉर्म 20 में पहले ही उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
50 हजार से अधिक वोट जुड़ने वाली सिर्फ 6 विधानसभाएं
राहुल गांधी ने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नए मतदाता जुड़े, वहां भाजपा ने चुनाव जीता। कांग्रेस के अनुसार 50 विधानसभा में 50 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े, जिनमें से सत्तारूढ़ शासन और सहयोगियों ने 47 सीट जीतीं। जबकि आयोग बता चुका है कि ऐसी सिर्फ छह विधानसभाएं थीं जहां 50 हजार से अधिक मतदाता जुड़े। इस आधार पर 47 सीटें जीतने का सवाल नहीं उठता।