{"_id":"6257d84cbfd3076b6615ec10","slug":"contractor-suicide-case-heats-up-in-karnataka-former-cm-siddaramaiah-and-dk-shivakumar-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल: कर्नाटक में कांट्रैक्टर की खुदकुशी का मामला गरमाया, पूर्व सीएम सिद्धारमैया व शिवकुमार हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बवाल: कर्नाटक में कांट्रैक्टर की खुदकुशी का मामला गरमाया, पूर्व सीएम सिद्धारमैया व शिवकुमार हिरासत में
Thu, 14 Apr 2022 01:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:46 PM IST
सार
कांग्रेस बोम्मई सरकार के मंत्री के. ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग कर रही है। ईश्वरप्पा पर कांट्रैक्टर संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
Contractor suicide case, former CM Siddaramaiah and DK Shivakumar in custody
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक कांट्रैक्टर की खुदकुशी से उठा बवाल गहराता जा रहा है। इस मामले में मंत्री ईश्वरप्पा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के घर प्रदर्शन करने जा रहे कई कांग्रेस नेताओं को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। इन नेताओं में पूर्व सीएम सिद्धारमैया व पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस बोम्मई सरकार के मंत्री के. ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की भी मांग कर रही है। ईश्वरप्पा पर कांट्रैक्टर संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। ईश्वरप्पा और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा था कि वह इस्तीफा नहीं देंगे।
विज्ञापन
कांट्रैक्टर ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
कांट्रैक्टर ने खुदकुशी से पहले मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उसने कहा था कि 40 फीसदी रिश्वत मांगी जा रही थी। इस बीच, कांट्रैक्टर संतोष पाटिल का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद बेलगावी स्थित उसके घर भेज दिया गया। मंगलवार को उडुपी की एक लॉज में पाटिल का शव मिला था। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ईश्वरप्पा को बताया था। इसके बाद से विपक्ष ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
ईश्वरप्पा को गिरफ्तार करें : कांग्रेस
उधर, कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने कहा है कि खुदकुशी मामले में मंत्री ईश्वरप्पा सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईश्वरप्पा कांट्रैक्टर संतोष पाटिल से 40 फीसदी कमीशन मांगते थे। ईश्वरप्पा को तत्काल पद से हटाकर गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
कांग्रेस को इस्तीफा मांगने का हक नहीं : बोम्मई
उधर, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस को ईश्वरप्पा का इस्तीफा मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस राज में बहुत हत्याएं और हिंसा हुई है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की गंगोत्री है, इसलिए उसे इस मसले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मामले की शुरुआती जांच चल रही है। एक बार रिपोर्ट आ जाए, फिर हम उस पर फैसला लेंगे।