फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contract for last civil package released construction of seven tunnels and bridges including three stations

बुलेट ट्रेन परियोजना: आखिरी सिविल पैकेज का अनुबंध जारी, तीन स्टेशन सहित सात सुरंग और पुल का होगा निर्माण

Fri, 21 Jul 2023 02:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 02:53 AM IST
सार

एनएचएसआरसीएल ने बताया कि महाराष्ट्र गुजरात सीमा के जारोली गांव से ठाणे जिले के शिलफाटा की दूरी 135 किलोमीटर है। इस 135 किलोमीटर के खंड के काम में ठाणे, विरार और बोइसर स्टेशनों का निर्माण, इसके अलावा सात सुरंग और वैतराणा नदी पर दो किलोमीटर का सबसे लंबा पुल शामिल है।

विज्ञापन
Contract for last civil package released construction of seven tunnels and bridges including three stations
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

नेशनल हाईस्पीड रेल कॉपर्शेन लिमिटेड ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के आखिरी सिविल पैकेज का अनुबंध कर लिया है। अनुबंध के तहत 135 किलोमीटर लंबे खंड के बीच शामिल इंफ्रास्ट्रकचर का निर्माण किया जाएगा। बता दें, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को 28 अनुबंध पैकेज में विभाजित किया गया है। इन 28 पैकेज में से 11 पैकेज सिविल हैं। 

विज्ञापन

एनएचएसआरसीएल ने बताया कि महाराष्ट्र गुजरात सीमा के जारोली गांव से ठाणे जिले के शिलफाटा की दूरी 135 किलोमीटर है। इस 135 किलोमीटर के खंड के काम में ठाणे, विरार और बोइसर स्टेशनों का निर्माण, इसके अलावा सात सुरंग और वैतराणा नदी पर दो किलोमीटर का सबसे लंबा पुल शामिल है। इससे पहले एनएचएसआरसीएल ने मुंबई बीकेसी स्टेशन सहित सात किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे सुरंग सहित 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण का ठेका दे दिया है। आखिरी 135 किलोमीटर के अनुबंध के साथ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के सभी सिविल करार कर लिए हैं। 

विज्ञापन

एनएचएसआरसीएल ने बताया कि 508 किलोमीटर लंबे एमएएचएसआर कॉरिडोर के सभी 11 सिविल पैकेज पुरस्कार के रूप में है। इसमें 465 किमी लंबे वियाडक्ट, 12 एचएसआर स्टेशन, तीन रोलिंग स्टॉक डिपो, 10 किमी वायाडक्ट वाले 28 स्टील पुल, 24 नदी पुल, 9 सुरंगें और 7 किमी लंबी भारत की पहली समुद्र के नीचे सुरंग शामिल है। वापी, बिलिमोरा, सूरत और भरूच और सूरत रोलिंग स्टॉक डिपो गुजरात के लिए पहला सिविल अनुबंध 28 अक्टूबर 2020 को दिया गया था। इसमें 237 किलोमीटर वियाडक्ट का निर्माण भी शामिल है। निगम का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा सिविल अनुबंध था। बता दें, परियोजना की कुल कीमत 1.08 लाख करोड़ आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed