फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Consumer Forum directs to IPS officer to return service charge

IPS को घटिया खाना खिलाना होटल को पड़ा महंगा, सर्विस चार्ज लौटाने के निर्देश

Sat, 25 Nov 2017 05:03 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Sat, 25 Nov 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Consumer Forum directs to IPS officer to return service charge
symbolic picture

महाराष्ट्र में जिला उपभोक्ता फोरम ने एक होटल को उसकी सेवा से असंतुष्ट आईपीएस अधिकारी को सर्विस चार्ज लौटाने एवं मुआवजा (10 हजार) देने का निर्देश दिया है। अधिकारी को होटल का खाना उस स्तर का नहीं लगा था जिसके लिये सर्विस चार्ज वसूला जाए।

विज्ञापन


पढ़ें: होमगार्ड महानिदेशक 17 साल बाद बरी, CBI ने दर्ज किया था आय से अधिक संपत्ति का केस 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि होटल ने शिकायतकर्ता से गलत तरीके से पैसा लिया जिसके कारण उसे मानसिक पीड़ा हुई। इस फोरम की पीठ में अध्यक्ष बी एस वासेकर और सदस्य एस आर सनप शामिल थे। फोरम ने होटल को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को पाच हजार रुपए बतौर मुआवजा और पांच हजार रुपए बतौर लागत एवं सर्विस चार्ज भुगतान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: योगी सरकार ने 13 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

जयजीत सिंह की ओर से दायर शिकायत में कहा गया कि अगस्त माह में वह अपनी पत्नी के साथ पंजाब ग्रिल रेस्तरां गए थे। जहां उन्हें 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज के साथ बिल दिया गया था। उन्होंने दावा किया हालांकि होटल का खाना और उसकी व्यवस्था उस स्तर के नहीं थे कि उनके लिए वह अतिरिक्त कीमत चुकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed