फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Construction begins for 150km road in Uttarakhand armed forces will reach China border easily

शुरू हुआ 150km लंबी सड़क का निर्माण, चीनी बॉर्डर पर आसानी से पहुंच सकेगी भारतीय सेना

Tue, 21 Nov 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Construction begins for 150km road in Uttarakhand armed forces will reach China border easily
प्रतीकात्मक तस्वीर

आने वाले वक्त में सेना आसानी से चीनी बॉर्डर पर पहुंच सकेगी, इसके लिए 150 किलोमीटर लंबी एक सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क उत्तराखंड के टनकपुर-पिथौरगढ़ में बनेगी, 12 मीटर चौड़ी इस सड़क का निर्माण कार्य 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डोकलाम से भारत ने ली सीख, चीनी बॉर्डर पर बनाए जाएंगे नए हवाई अड्डे
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस सड़क को बनाने में 1,065 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा तीन बायपास भी बनने हैं, जिनपर अलग से खर्च होगा। इसके निर्माण के लिए सात हजार पेड़ों को उखाड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे जल्दी पूरा होगा निर्माण कार्य: बता दें कि इस सड़क का निर्माण जिस इलाके में होना है वह कुमाऊ में पड़ता है, वहां की मिट्टी भी गढ़वाल की मिट्टी की तरह ही है जो कि टनल खोदने के लिए सही नहीं होती। इस वजह से सड़क को सीधा-सीधा ही बनाया जाएगा, बीच में कोई भी पुल या फिर टनल नहीं होगी। ऐसे में निर्माण कार्य जल्दी होने की संभावना है।

150 किलोमीटर की इस सड़क को बनाने का काम चार कंपनियों को दिया गया है, वे सभी हर मौसम में काम कर सकती हैं। बता दें कि इस सड़क का निर्माण पीएम मोदी द्वारा पिछले साल शुरू की गई योजना 'ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट' के तहत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed